लाइव न्यूज़ :

किसानों के दिल्ली की सीमाओं पर डटे रहने से यातायात जाम

By भाषा | Updated: December 6, 2020 00:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगती दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। इससे राष्ट्रीय राजधानी की ओर आने वाले अहम मार्गों पर लंबा यातायात जाम लग गया।

सरकार और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच शनिवार को पांचवें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही। इसके बाद केंद्र ने गतिरोध समाप्त करने के लिए नौ दिसंबर को एक और बैठक बुलाई है।

किसानों ने शुक्रवार को आठ दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया था और चेताया था कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे तथा राष्ट्रीय राजधानी की ओर लाने वाली और सड़कों को अवरूद्ध कर देंगे।

दिल्ली पुलिस ने सिंघू, लामपुर, औचंदी, साफियाबाद, प्याऊ मनियारी और साबोली बॉर्डर बंद होने की जानकारी यात्रियों को ट्विटर के माध्यम से दी। उसने यह भी बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 दोनों तरफ से बंद था।

पुलिस ने यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्ग -8, भोपुरा, अप्सरा बॉर्डर और पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे जैसे वैकल्पिक मार्ग लेने का सुझाव दिया।

दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर टेंटों को ट्रैक्टरों से लगाया गया है और लोग सब्जियां काटने में व्यस्त हैं, मोबाइल चार्ज करने के लिए सौर पैनल लगाए गए हैं , चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं तथा बुजुर्ग वहां आराम कर रहे हैं और हुक्का पी रहे हैं।

पंजाब के मंसा जिले से आए 50 वर्षीय गुरूनाम सिंह ने कहा, "यह लंबी लड़ाई है और निकट भविष्य में यह हमारा घर होगा। हम यहां ठहरने आए हैं।"

उन्होंने कहा, "हमारे पास यहां हर चीज है। हमारे पास कम से कम छह महीने तक का पर्याप्त सामान है।"

नौ दिन पहले दिल्ली आने के बाद से ही, ये किसान करीब पांच हजार लोगों को खिलाने के लिए रोजाना "लंगर" बना रहे हैं।

प्रदर्शन स्थल पर कई सौर पैनल लगाए गए हैं ताकि किसान अपने फोन चार्ज कर सकें। वहीं कई स्थानीय समूह उन्हें पानी, साबून और मेवे और उपलब्ध करा रहे हैं। टिकरी बॉर्डर पर शौचालय बनाए गए हैं।

प्रदर्शन को मिलते समर्थन पर किसानों ने कहा कि लोगों ने उनके लिए सिर्फ अपने घरों के दरवाजे ही नहीं खोले हैं बल्कि दिल भी खोल दिए हैं।

सिंघू बॉर्डर पर हरियाणा में सिरसा जिले के एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले दो डॉक्टर बंधु प्रदर्शन कर रहे किसानों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।

चिकित्सक बंधुओं सुखविंदर सिंह बराड़ एवं रमनजीत सिंह बराड़ ने अपने चिकित्सक मित्रों की मदद से सिंघू बॉर्डर पर एक चिकित्सा शिविर स्थापित किया है। दोनों भाई चंडीगढ़ में प्रैक्टिस करते हैं।

सुखविंदर ने बताया, ‘‘हम लोग हर दिन करीब 1500 लोगों का इलाज कर रहे हैं।’’

दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि हरियाणा जाने के लिए ढांसा, दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी राष्ट्रीय राजर्माग-8, बिसवासन/बजघेरा, पालम विहार और डूंडाहेरा बॉर्डर के रास्ते खुले हुए हैं।

पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि बदुसराय बॉर्डर सिर्फ कार और दो पहिया जैसे हल्के वाहनों के लिये खुला है। झटिकारा बॉर्डर सिर्फ दो पहिया वाहनों के लिये खुला है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, “मुकरबा और जीटीके मार्ग से यातायात को डायवर्ट किया गया है। बाहरी रिंग रोड, जीटीके रोड, एनएच-44 पर जाने से बचें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos