मुख्यमंत्री के काफिले के लिए यातायात अधिक समय तक ना रोका जाए : धामी

By भाषा | Updated: September 16, 2021 16:54 IST2021-09-16T16:54:05+5:302021-09-16T16:54:05+5:30

Traffic for Chief Minister's convoy should not be stopped for long: Dhami | मुख्यमंत्री के काफिले के लिए यातायात अधिक समय तक ना रोका जाए : धामी

मुख्यमंत्री के काफिले के लिए यातायात अधिक समय तक ना रोका जाए : धामी

देहरादून, 16 सितंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री के काफिले के लिए यातायात रोके जाने से लोगों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस को निर्देश दिया कि काफिले के लिए यातायात को बहुत देर तक ना रोका जाए।

यहां जारी निर्देशों में मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से यह सुनश्चित करने को कहा है कि कार्यक्रमों में आते—जाते समय मुख्यमंत्री के काफिले की वजह से लोगों को आवागमन में अनावश्यक विलंब ना हो और यातायात अधिक समय तक ना रोका जाय।

उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी करने को भी कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Traffic for Chief Minister's convoy should not be stopped for long: Dhami

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे