लाइव न्यूज़ :

चेन्नई में सड़कों पर पानी भरने के बाद यातायात को मोड़ा गया

By भाषा | Updated: November 28, 2021 18:42 IST

Open in App

चेन्नई, 28 नवंबर लगातार हो रही बारिश के बीच चेन्नई और उपनगर के लोग जलभराव के बाद सड़क और सबवे बंद होने से पैदा हुई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। वहीं, जलाशयों से अब भी अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है।

इस स्थिति में कई जगह यातायात मार्ग बदला गया और सरकारी बस सेवाओं के परिचालन में व्यवधान पैदा हो गया। के के नगर में राजमन्नार सलाई समेत शहर और उपनगरीय इलाकों में सड़कों पर पानी भरा हुआ है। वहीं मैडली और रंगराजपुरम समेत अन्य सबवे यातायात के लिए बंद हैं।

शहर की पुलिस की ओर से जारी परामर्श में कहा गया कि मेदावक्कम से शोलिंगनल्लूर तक यातायात को प्रबंधित कर दिया गया है और कामाक्षी मेमोरियल अस्पताल मार्ग से इसे मोड़ा गया है। अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई की पेयजल की जरूरतों को पूरा करने वाले पूंडी और चेंबरमबक्कम समेत अन्य जलाशयों से 10,500 क्यूसेक अतिरिक्त जल छोड़ा गया।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार एक अक्टूबर से 28 नवंबर तक चेन्नई में 109.76 सेमी बारिश हुई जबकि सामान्य बारिश 61.6 सेमी है यानी कुल 79 फीसदी अतिरिक्त बारिश हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है