लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन 10वें दिन भी जारी रहने से यातायात बाधित

By भाषा | Updated: December 5, 2020 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर दिल्ली की हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगने वाली सीमाओं पर हजारों किसानों के लगातार 10वें दिन भी प्रदर्शन जारी रखने के कारण कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बेहद धीमा रहा और जाम जैसी स्थिति बनी रही।

दिल्ली पुलिस ने सिंघू, लामपुर, औचंदी, साफियाबाद, प्याऊ मनियारी और साबोली सीमा बंद होने की जानकारी यात्रियों को ट्विटर के माध्यम से दी। उसने यह भी बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 दोनों तरफ से बंद था।

पुलिस ने यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्ग -8, भोपुरा, अप्सरा बॉर्डर और पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे जैसे वैकल्पिक मार्ग लेने का सुझाव दिया।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, “मुकरबा और जीटीके मार्ग से यातायात को डायवर्ट किया गया है। बाहरी रिंग रोड, जीटीके रोड, एनएच-44 से बचें।”

पुलिस के मुताबिक टिकरी और झड़ौदा बॉर्डर किसी भी तरह के यातायात के लिये बंद हैं जबकि बदुसराय बॉर्डर सिर्फ कार और दो पहिया जैसे हल्के वाहनों के लिये खुला है। झटिकारा सीमा सिर्फ दो पहिया वाहनों के लिये खुली है।

यातायात पुलिस ने कहा कि किसी को हालांकि हरियाणा जाना हो तो वे ढांसा, दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी राष्ट्रीय राजर्माग-8, बिसवासन/बजघेरा, पालम विहार और डूंडाहेरा बॉर्डर के रास्ते जा सकते हैं।

पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “गौतम बुद्ध द्वार के निकट किसानों के प्रदर्शन के कारण नोएडा संपर्क मार्ग पर चिल्ला बॉर्डर नोएडा से दिल्ली आने वाले यातायात के लिये बंद है। लोगों को दिल्ली आने के लिये नोएडा संपर्क मार्ग से बचने डीएनडी का इस्तेमाल करने की सलाह ही गई है।”

प्रदर्शन की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर गाजीपुर बॉर्डर के बंद होने के चलते पुलिस ने गाजियाबाद से आने वाले यात्रियों को अप्सरा या भोपुरा बॉर्डर या दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट एक्सप्रेस-वे के इस्तेमाल की सलाह दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल