लाइव न्यूज़ :

जय प्रभा सेतु से बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन ठप

By भाषा | Updated: May 28, 2021 14:09 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 28 मई तेज बारिश के कारण उत्तर प्रदेश व बिहार को जोड़ने वाले जय प्रभा सेतु का एक किनारा धंस गया और दोनों राज्यों का इस पुल के माध्यम से आवागमन बंद कर दिया गया है।

बैरिया के उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने शुक्रवार को ‘भाषा’ को बताया कि कल रात बरसात के कारण बलिया जिले के बैरिया तहसील क्षेत्र में स्थित जय प्रभा सेतु का एक किनारा धंस गया। इसके कारण इस पुल पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुल पर बैरियर लगाकर आवाजाही की मनाही कर दी गई है। यह पुल उत्तर प्रदेश व बिहार को जोड़ता है और बलिया व बिहार जिले के छपरा जिले की सीमा पर सरयू(घाघरा) नदी पर स्थित है ।

इस बीच बरसात के कारण जिले में आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, बिजली व संचार सेवा प्रभावित हो गई है। अपर जिलाधिकारी राम आसरे ने बताया कि जिले के बिल्थरारोड क्षेत्र में बिजली के तारों पर कल रात पेड़ गिर जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे