लाइव न्यूज़ :

डीएमआरसी की क्रेन खराब होने के कारण पंजाबी बाग में यातयात प्रभावित

By भाषा | Updated: November 1, 2021 14:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की एक क्रेन के खराब होने के कारण दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में सोमवार को कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ।

डीएमआरसी ने ट्वीट कर यात्रियों को इसकी जानकारी दी। उसने सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर ट्वीट किया, ‘‘ क्रेन के खराब होने के कारण पंजाबी बाग सर्किल पॉइंट रोड के एक हिस्से पर जाम लग गया है। आजादपुर से राजौरी गार्डन की ओर जाने वाले लोग, श्री हंस महाराज फ्लाईओवर की ओर से जाएं और पीरागढ़ी से पंजाबी बाग की ओर जाने वाले लोग, पंजाबी बाग अंडरपास से जाएं।’’

उसने अन्य एक ट्वीट में कहा, ‘‘ जखीरा से राजौरी गार्डन और राजौरी गार्डन से पीरागढ़ी मार्ग अब यातायात के लिए खुल गया है। लोगों को हुई परेशानी के लिए खेद है। जल्द से जल्द मार्ग सुगम बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि डीएमआरसी की एक क्रेन बीच सड़क पर खराब हो गई थी, जिस कारण लोगों को आगाह किया गया, लेकिन अब समस्या हल हो चुकी है।

डीएमआरसी ने 12 बजकर 15 मिनट पर ट्वीट किया, ‘‘ पंजाबी आग सड़क साफ कर दी गई है। यातायात अब सामान्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह