लाइव न्यूज़ :

खिलौना मेले में दिखेंगे राजस्थान के पारंपरिक खिलौने

By भाषा | Updated: February 22, 2021 21:06 IST

Open in App

जयपुर, 22 फरवरी उद्योग विभाग 27 फरवरी से शुरू हो रहे चार दिवसीय 'इंडिया टॉय फेयर' में राजस्थान के पारम्परिक खिलौनों के साथ राज्य के बढ़ते खिलौना उद्योग को प्रदर्शित करेगा।

भारत के बढ़ते खिलौना उद्योग को मंच प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 27 फरवरी से दो मार्च तक डिजिटल माध्यम से यह मेला आयोजित किया जा रहा है।

उद्योग विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस मंच से राज्य में नए उद्योगों को निवेश प्रोत्साहन नीति 2019 के साथ साथ अलवर के खुशखेड़ा में खेल साजो सामान व खिलौना जोन की स्थापना के बारे में जानकारी दी जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि अलवर स्थित जोन उद्योग विकास विभाग रीको द्वारा विकसित किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहाँ लगने वाली इकाइयों को बेचान में सहूलियत होती है और रीको द्वारा विकसित आधारभूत सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। रीको द्वारा इसकी परिकल्पना कोरोना महामारी से पहले की गयी थी। लेकिन लॉकडाउन व अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद 21 खिलौना निर्माताओं ने यहां निवेश किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो