लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच खुद को तीसरी लहर के लिए तैयार कर रहे हैं व्यापारी

By भाषा | Updated: December 18, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के धीरे-धीरे राष्ट्रीय राजधानी में पैर पसारने की पृष्ठभूमि में ग्राहकों की घटती संख्या से प्रभावित हो रहे व्यापारी महामारी की संभावित तीसरी लहर के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

दिल्ली में शुक्रवार को और 12 लोगों को ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। राष्ट्रीय राजधानी में अभी तक ओमीक्रोन के 22 मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है उनमें से अधिकतर का टीकाकरण हो चुका है और उनमें बीमारी के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।

चांदनी चौक व्यापार मंडल के सदस्य संजय भार्गव का कहना है कि अभी वे लोग प्रतीक्षा कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने इलाके में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध जरूर किया है।

उन्होंने पीटीआईभाषा को बताया, ‘‘हमने प्रशासन से क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने का मौखिक अनुरोध किया है ताकि कोविड-19 प्रोटोकॉल को हल्के में लेने वालों से उसका पालन कराया जा सके। सामान्य तौर पर रेहड़ी-पटरी वाले और भिखारी नियमों का पालन नहीं करते हैं।’’

ग्राहकों की संख्या में कमी को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि मार्केट एसोसिएशन जल्दी ही क्षेत्र के दुकानदारों को परिपत्र जारी करके उनसे कोविड प्रोटोकॉल लागू कराने को कहेगी।

भार्गव ने कहा, ‘‘हम जल्दी ही अपने सभी व्यापारियों से कोविड प्रोटोकॉल लागू करने को कहेंगे। पिछले 10 दिनों में बाजार में ग्राहकों की संख्या में कमी आयी है। शहर में ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के कारण धंधा मंदा हुआ है।’’

‘नेशनल दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन’ के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा कि वैसे तो कनॉट प्लेस (सीपी) में भीड़ है और अन्य जगह ऐसा कोई डर नहीं है, इसके बावजूद उन्होंने सभी व्यापारियों को परिपत्र जारी कर दिया है।’’

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा था कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले कई अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

मंगलवार को उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप अभी तक समुदाय के स्तर पर नहीं फैला है और हालात अभी नियंत्रण में हैं।

ओमीक्रोन स्वरूप से उत्पन्न खतरे के मद्देनजर दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार की शाम एक आदेश जारी कर अस्पतालों से कहा कि वह सभी रिक्त पदों पर संविदा या अन्य आउट सोर्सिंग एजेंसियों की मदद से डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक, स्वच्छता और सुरक्षा सहित अन्य सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की भर्ती करें और पहले से स्वीकृत पदों की संख्या से 25 प्रतिशत अतिरिक्त भर्तियां 31 मार्च से पहले सुनिश्चित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए