अयोध्या के व्यापारियों ने अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 21:00 IST2021-07-14T21:00:46+5:302021-07-14T21:00:46+5:30

Traders of Ayodhya accuse officials of harassment | अयोध्या के व्यापारियों ने अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया

अयोध्या के व्यापारियों ने अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया

अयोध्या, 14 जुलाई अयोध्या में व्यापारियों ने बुधवार को सरकारी अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें शहर में सड़कों को चौड़ा किये जाने के खिलाफ प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है।

एक स्थानीय व्यापारी संगठन के अध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सड़क चौड़ीकरण परियोजना से करीब 800 दुकानदार प्रभावित होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय अधिकारी हमें जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं।’’ गुप्ता ने आरोप लगाया कि व्यापारियों को धमकाया जा रहा है कि अगर वे शुक्रवार को सांकेतिक हड़ताल करते हैं तो उन्हें आयकर विभाग तथा अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा परेशान किया जाएगा।

व्यापारियों ने सरकार के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को दो घंटे तक अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला किया है। अयोध्या पुलिस ने एक जुलाई को स्थानीय व्यापारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, जब उन्होंने सरकार के प्रस्ताव के खिलाफ जुलूस निकाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Traders of Ayodhya accuse officials of harassment

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे