लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ में व्यापारी की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: November 6, 2021 17:12 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र) छह नवंबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर के मैरिस रोड चौराहे पर शुक्रवार की रात एक पशु व्यापारी की उसके तीन साल के बच्चे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार पशु व्यापारी कमाल खान (35) एक शादी में शामिल होने के बाद अपने बच्चे के साथ घर लौट रहा था और जब उसने पानी की बोतल खरीदने के लिए अपनी कार रोकी तो हंगामा कर रहे लोगों के एक समूह ने उसे रोक लिया। उन्होंने बताया कि नशे की हालत में बदमाशों ने पिस्टल निकाल कर व्यापारी पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि व्यापारी को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी और कुछ ही देर में सीसीटीवी क्लिप के जरिये कार के नंबर के आधार पर एक आरोपी को पकड़ लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने शनिवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि आरोपी को पिस्टल के संग गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया गया है क्योंकि पुलिस अभी भी उससे पूछताछ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है