लाइव न्यूज़ :

व्यापार संघों ने 26 सितंबर को जयपुर में स्वैच्छिक बंद की घोषणा की

By भाषा | Updated: September 22, 2021 22:11 IST

Open in App

जयपुर, 22 सितंबर जयपुर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 (रीट) के मद्देनजर 26 सितंबर को शहर में स्वैच्छिक रूप से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला किया है।

सरकारी बयान के अनुसार, जिला कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा की पहल पर व्यापार संघों के पदाधिकारियों ने रीट परीक्षा के मद्देनजर 26 सितंबर (रविवार) को जयपुर में स्वैच्छिक बंद की घोषणा की है। रीट परीक्षार्थियों को कोई समस्या ना हो और जयपुर शहर में यातायात व कानून व्यवस्था ना बिगड़े यह ध्यान में रखते हुए उक्त फैसला लिया गया है।

खाने-पीने और दवाइयों की दुकानों सहित आवश्यक सेवाओं को इस बंद के दायरे से बाहर रखा गया है।

जिला कलक्टर ने शहर वासियों से अपील की है कि वे 26 सितंबर को पात्रता परीक्षा के दौरान अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले।

नेहरा ने बुधवार को व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापार संघों के अध्यक्षों से अपील की है कि वे 26 सितम्बर को स्वैच्छिक बंद रखे साथ ही विभिन्न जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए फूड पैकेट्स, पेयजल आदि की व्यवस्था भी करे। सभी व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने इसपर सहमति जतायी।

नेहरा ने बताया कि जयपुर शहर में 26 सितम्बर को 6 हजार पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालेंगे, जयपुर जिले को परीक्षा प्रबंधन की दृष्टि से 24 कलस्टर में विभाजित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जयपुर में कुल 592 परीक्षा केन्द्रों पर करीब 2.50 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें से जयपुर शहर में कुल 458 केन्द्र बनाये गये हैं तथा ग्रामीण क्षेत्र में 134 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।

राजस्थान में लगभग 31,000 अध्यापकों के लिए राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) आगामी 26 सितंबर को होनी है। इस परीक्षा में 16.51 लाख परीक्षार्थी भाग लेंगे जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के समस्त कार्यालय तथा रीट से संबंधित समस्त सेवाओं को अत्यावश्यक सेवा घोषित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता