लाइव न्यूज़ :

एलओसी पार व्यापार मामला : एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की

By भाषा | Updated: October 3, 2021 15:07 IST

Open in App

जम्मू, तीन अक्टूबर नियंत्रण रेखा पार व्यापार से मिले धन का दुरुपयोग जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए करने से संबंधित पांच साल पुराने एक मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने रविवार को पुंछ जिले में नौ स्थानों पर छापेमारी की।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धारा 17 के तहत नौ दिसंबर, 2016 को एजेंसी द्वारा दर्ज किए गए एक मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की मदद से ये छापे मारे गए।

भारत ने 18 अप्रैल, 2019 को, जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दो स्थानों पर एलओसी पार से व्यापार को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया था। यह कदम उन खबरों के बाद उठाया गया था जिनमें कहा गया था कि सीमा पार से कुछ तत्व हथियारों, नशीले पदार्थों, नकली मुद्रा की तस्करी के लिए इस व्यापार का "दुरुपयोग" कर रहे हैं।

जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले में चाकन-दा-बाग और उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सलामाबाद में एलओसी पार व्यापार का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के निवासियों के बीच विश्वास-निर्माण के लिए था।

एनआईए ने कहा, “एलओसी व्यापार 2008 में जम्मू-कश्मीर और पीओके के बीच विश्वास-निर्माण उपाय के रूप में शुरू किया गया था। यह व्यापार वस्तु विनिमय प्रणाली पर आधारित था और तीसरे पक्ष द्वारा उत्पादित सामान की अनुमति नहीं थी। तात्कालिक मामला सलामाबाद और चक्कन-दा-बाग स्थित एलओसी पार व्यापार सुविधा केंद्र (टीएफसी) के जरिए कैलिफोर्निया बादाम और अन्य वस्तुओं के आयात के माध्यम से पाकिस्तान से भारत में बड़े पैमाने पर धन के हस्तांतरण से संबंधित है।”

प्रवक्ता ने कहा कि इन पैसों का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान संदिग्धों के परिसरों से दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अपराध साबित करने वाली अन्य सामग्री बरामद हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो