लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में व्यापार निकाय ने कराया सर्वे, 65 प्रतिशत ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने का पक्ष लिया

By भाषा | Updated: May 9, 2021 01:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई व्यापार संघ सीटीआई ने शनिवार को कहा कि उसके द्वारा कराए गए सर्वे में 65 प्रतिशत व्यापार संगठनों ने दिल्ली में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन बढ़ाए जाने का पक्ष लिया है।

दिल्ली सरकार ने राजधानी में कोविड-19 मामलों में भारी वृद्धि के मद्देनजर अप्रैल में एक सप्ताह का लॉकडाउन लागू किया था, जिसे दो बार बढ़ाया जा चुका है और 10 मई की सुबह पांच बजे यह खत्म होना है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि हालात की समीक्षा के बाद लॉकडाउन बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने कहा था, ''फिलहाल दिल्ली के निवासी चाहते हैं कि लॉकडाउन जारी रहे ताकि इस वायरस के प्रसार को रोका जा सके।''

चैम्बर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा कि दिल्ली में 65 प्रतिशत कारोबारियों ने लॉकडाउन बढ़ाने का पक्ष लिया।''

उन्होंने कहा कि सर्वे में 480 व्यापारियों और औद्योगिक संगठनों ने अपनी राय दी।

सीटीआई ने एक बयान में कहा कि 480 संगठनों में से करीब 315 ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन एक सप्ताह बढ़ाया जाना चाहिये। 60 संगठनों ने दो सप्ताह लॉकडाउन बढ़ाने का पक्ष लिया।

बयान में कहा गया है कि करीब 100 संगठनों ने कहा कि लॉकडाउन हटाया जाना चाहिये और कारोबारियों को सम-विषम के आधार पर हफ्ते में तीन दिन दुकानें और बाजार खोलने की अनुमति मिलनी चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल