लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढे में गिरी: एक किशोरी समेत तीन की मौत, 13 अन्य घायल

By भाषा | Updated: June 9, 2021 18:07 IST

Open in App

दंतेवाड़ा, नौ जून छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली के गड्ढे में गिरने से उसमें सवार 17 वर्षीय किशोरी सहित तीन लोगों की मौत हो गई है तथा 13 अन्य घायल हो गए।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि हादसा जिले के मोकपाल और बड़ेगुडरा गांव के मध्य हुआ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि रेगानार गांव निवासी ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर बड़ेगुडरा गांव गए थे। वापसी के दौरान जब वह मोकपाल और बड़ेगुडरा गांव के मध्य पहुंचे तब उनका वाहन अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में गिर गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में दो लोगों रामा तेलामी और राजू तेलामी की मौके पर ही मौत हो गई तथा 14 अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान एक लड़की रीना ताती की मौत हो गई। घटना में घायल 13 ग्रामीणों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं