लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर परेड हिंसा: किसानों का शिष्टमंडल केजरीवाल से मिला, न्यायिक जांच का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: February 3, 2021 00:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी संयुक्त किसान मोर्चा के एक शिष्टमंडल ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और केन्द्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के विरूद्ध कथित ‘षड्यंत्र’ की न्यायिक जांच कराने का उनसे आग्रह किया।

मोर्चा के नेताओं ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली सरकार ने उन्हें सूचित किया है कि दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार 115 किसान तिहाड़ जेल में बंद हैं और मोर्चा ने सभी की मेडिकल बोर्ड से चिकित्सकिय परीक्षण कराने की मांग की।

आप सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भेंट करके दिल्ली की जेल में बंद किसानों और किसान आंदोलन से जुड़े लापता लोगों के मुद्दे पर चर्चा की। दिल्ली सरकार ने शहर के कारागार में बंद 115 किसानों की विस्तृत सूची उनके साथ साझा की है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने न्याय के लिए उनकी लड़ाई में पूरा सहयोग देने का वादा किया है।’’

मोर्चा के नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को एक कानूनी टीम का गठन किया है और लापता हुए या जेल में बंद लोगों की मदद की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कानूनी टीम ने मंगलवार को केजरीवाल और अन्य नेताओं से मुलाकात करके जेलों में बंद किसानों को रिहा करने का अनुरोध किया।

शिष्टमंडल में प्रेम सिंह भांगू, राजिन्दर सिंह दीप सिंह वाला, इन्दरजीत सिंह और हरपाल सिंह मुंडाल शामिल थे।

मोर्चा द्वारा जारी बयान के अनुसार, मोर्चा के नेताओं ने लापता 29 युवाओं की एक सूची मुख्यमंत्री को सौंपी और जेल में बंद प्रदर्शनकारियों को मानवीय सुविधाएं मुहैया कराने का अनुरोध किया।

बयान के अनुसार, ‘‘मोर्चा ने मेडिकल बोर्ड के गठन की मांग की और कहा चिकित्सकीय जांच से किसानों के साथ की गई पुलिस की बर्बता सामने आएगी। नेताओं ने पूरे मामले की न्यायिक जांच की भी मांग की ताकि 26 जनवरी की घटना के पीछे की साजिश का पर्दाफाश हो सके।’’

किसान नेताओं ने यह भी मांग की कि पुलिस द्वारा जब्त किए गए ट्रैक्टरों सहित किसानों के अन्य वाहन लौटाए जाएं।

केजरीवाल के साथ दिल्ली के गृह मंत्री सत्येन्द्र जैन और आप विधायक राघव चड्ढा भी इस बैठक में मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन