लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर : दो युवकों की मौत

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:10 IST

Open in App

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश), 22 दिसंबर सुलतानपुर जिले के अखण्डनगर क्षेत्र में बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुलतानपुर के अखंडनगर क्षेत्र में बेलवाई भेलारा के पास गलत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से कार की टक्कर हो गई। उस कार से बिहार के कन्हैया सिंह (35), अजय (23) और संजीव (35) पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर इंदौर जा रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार की थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कन्हैया और अजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग कर रहे यूपीडा के कर्मियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोंगो को बाहर निकाला गया। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यूपीडा के कर्मियों ने घायल संजीव को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया