लाइव न्यूज़ :

ताउते: गुजरात, केरल, दमन एवं दीव में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया-एनडीआरएफ

By भाषा | Updated: May 17, 2021 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई एनडीआरएफ ने सोमवार को कहा कि चक्रवात ताउते को देखते हुए उसने गुजरात, केरल और दमन तथा दीव में तीन दिन में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि ताउते अब ‘‘काफी गंभीर चक्रवाती तूफान’’ में तब्दील हो गया है। यह सोमवार की शाम तक गुजरात के तट पर पहुंच सकता है और राज्य के तट को शाम आठ बजे से रात 11 बजे के बीच पार कर सकता है।

एनडीआरएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘टीम उखड़ चुके भारी पेड़ की लगातार कटाई कर रही है और सड़कों पर गिरे बिजली के खंभों को रास्ते से हटा रही है। प्रभावित राज्यों में स्थिति को सामान्य करने में प्रयास जारी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले तीन दिनों में बल ने गुजरात, केरल और दमन तथा दीव में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है और तटीय इलाकों से काफी संख्या में लोगों को हटाने में वह जिला प्रशासन का सहयोग कर रहा है।’’

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, दादरा एवं नागर हवेली तथा दमन एवं दीव से चक्रवात के बाद राहत एवं बचाव अभियान के लिए 101 टीम को तैनात किया है। प्रत्येक टीम में 47 कर्मी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतParliament Winter Session: मतदाता सूची नई हो या पुरानी, आपका हारना तय?, अमित शाह का विपक्ष पर तंज, वीडियो

भारत6 साल में 30 लाख से ज़्यादा लोगों को कुत्तों ने काटा, हर दिन 1,369 केस?, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा- साल 2021 से 2023 के बीच रेबीज से 30 लोगों की मौत

भारतबजरंग दल को बैन करो?, कांग्रेस विधायक हरिप्रसाद ने कहा- कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या और कई आपराधिक घटनाओं में शामिल

क्रिकेटNew Zealand vs West Indies, 2nd Test: कंधे में चोट लगने से पहले कमाल की गेंदबाजी, 32 रन देकर 4 विकेट, 205 पर ढेर वेस्टइंडीज, 181 रन पीछे न्यूजीलैंड, हाथ में 10 विकेट

कारोबारयूपी के सिर्फ 25 जिलों में कृषि विकास अधिकारी तैनात?, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में पूछे सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतवीर सावरकर के नाम पर दिए जाने वाले किसी भी पुरस्कार को स्वीकार नहीं करूंगा?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर बोले- मेरी सहमति के बिना मेरे नाम की घोषणा करना गैरजिम्मेदाराना

भारतVIDEO: ये अनपढ़ है… लोकसभा में भड़के अखिलेश यादव, देखें वायरल वीडियो

भारतMP: मंत्री प्रतिमा बागरी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, नाम पट्ट पर पोती कालिख

भारतआखिर हो क्या रहा है?, सदन से गायब हैं मंत्री, विधायक भास्कर जाधव ने कहा-आजकल तो कुछ भी सूचित नहीं किया जाता

भारतIndiGo Crisis: दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडिगो संकट पर केंद्र सरकार को लगाई फटकार, पूछा- "ऐसी स्थिति कैसे हुई"