लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों को कोविड-19 की रिपोर्ट के लिए परेशान नहीं किया जाएगा : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: April 13, 2021 12:20 IST

Open in App

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 13 अप्रैल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश आने वाले पर्यटकों को राज्य की सीमाओं पर कोरोना वायरस जांच की रिपोर्ट के लिए ‘‘परेशान’’ नहीं किया जाएगा।

पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश सरकार ने संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों से आने वाले लोगों के लिए राज्य में प्रवेश करने पर कोविड-19 से पीड़ित नहीं होने की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया था। अब ठाकुर ने कहा कि पर्यटकों के आगमन पर उनकी निगरानी करने के लिए व्यवस्था तैयार की गई है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम अपने पर्यटन उद्योग का ध्यान रखते हुए यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह क्षेत्र पिछले साल की तरह कोरोना वायरस से प्रभावित नहीं हो। उद्योग के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गयी है और इस पर निगरानी करने के लिए व्यवस्था तैयार की है। राज्य की सीमाओं पर कोरोना की रिपोर्ट के लिए पर्यटकों और अन्य आगंतुकों को परेशान नहीं किया जाएगा क्योंकि इससे उन्हें बहुत असुविधा होती है।’’

ठाकुर ने कहा कि चूंकि ज्यादातर पर्यटक होटलों में ठहरते हैं इसलिए प्रशासन ने सात राज्यों से आने वाले लोगों पर उसी स्थान पर निगरानी के लिए व्यवस्था तैयार की है जहां पर वे ठहरेंगे।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने संक्रमण से ज्यादा प्रभावित सात राज्यों से लोगों को संक्रमण नहीं होने की रिपोर्ट दिखाना रविवार को अनिवार्य कर दिया था।

ठाकुर ने कहा था कि पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से आने वाले लोगों को 16 अप्रैल से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने पर अधिकतम 72 घंटे पहले तक की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी जिसमें संक्रमण नहीं होने की पुष्टि की गई हो।

मुख्यमंत्री एक दिन के दौरे पर शिमला से धर्मशाला आए हैं। वह कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह