लाइव न्यूज़ :

वृन्दावन में जल्द बनेगा पर्यटन थाना, नगर निगम की चार एकड़ भूमि चिह्नित

By भाषा | Updated: June 15, 2019 22:57 IST

जमीन का मुआयना करने के बाद पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया, ‘‘पुलिस मुख्यालय द्वारा मथुरा में पर्यटन थाना स्थापित करने का प्रस्ताव सात वर्ष पहले ही स्वीकृत कर लिया गया था किंतु तब से जमीन न मिल पाने के कारण थाने की स्थापना नहीं हो पा रही थी।

Open in App

आगरा की तरह मथुरा में भी पर्यटन थाना स्थापित करने की योजना अब फलीभूत होती नजर आ रही है। पुलिस विभाग ने पिछले सात साल से थाने के लिए चल रही भूमि की खोज पूरी कर ली है। नगर निगम, वृन्दावन में पागल बाबा मंदिर के समीप संयुक्त चिकित्सालय के सामने की चार एकड़ भूमि देने के लिए तैयार हो गया है। इसके लिए राजस्व विभाग के कर्मियों ने स्थान चिह्नित कर उसकी नाप कर ली है।

जमीन का मुआयना करने के बाद पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया, ‘‘पुलिस मुख्यालय द्वारा मथुरा में पर्यटन थाना स्थापित करने का प्रस्ताव सात वर्ष पहले ही स्वीकृत कर लिया गया था किंतु तब से जमीन न मिल पाने के कारण थाने की स्थापना नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब जमीन का इंतजाम हो गया है और वह भी वृन्दावन में। वृन्दावन में ही सबसे ज्यादा देशी-विदेशी पर्यटकों का आना होता है और उन्हीं की सुविधा के लिए इस थाने की स्थापना की जा रही है।’

उन्होंने बताया, ‘‘शुक्रवार को नगर निगम की इस भूमि को कानूनगो बांकेबिहारी जायस एवं लेखपाल ओमप्रकाश पटेल के साथ मुआयना कर नगर निगम चार एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गई है। अब उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर उनकी सहमति ली जानी है। उसके बाद जमीन हस्तांतरण की कार्यवाही होगी।’’ थाने की स्थापना होने के बाद यहां केवल पर्यटकों से संबंधित मामले दर्ज किए जाएंगे और उन पर विशेष ध्यान देकर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया