लाइव न्यूज़ :

पर्यटन मंत्री रेड्डी ने स्वदेश दर्शन के तहत परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: December 14, 2021 17:42 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 दिसंबर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को यहां पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकारियों के साथ स्वदेश दर्शन एवं प्रसाद योजनाओं के तहत चल रही परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की तथ उन्हें काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि केंद्र और राज्य सरकार के कार्यक्रमों के अधिकतम क्रियान्वयन के लिए उनमें तालमेल बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि योजनाओं में तेजी लाने का एक लक्ष्य प्रदान किया गया है और यदि वे निर्धारित समय-सीमा पर या उससे पहले पूरी कर ली जाती हैं तो केंद्र अतिरिक्त योजनाएं देगा। उन्होंने इस समीक्षा बैठक के बाद हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता उत्सव में हिस्सा लिया।

रेड्डी ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए कुरुक्षेत्र को एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए कदम उठा रही हैं।

उन्होंने कोविड-19 महामारी की मार झेल चुके घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बहाल करने की रणनीति की समीक्षा करने के साथ ही केंद्र द्वारा शुरू की गयी पर्यटन पहलों की भी समीक्षा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा