लाइव न्यूज़ :

वीडियो: ये है बिहार में सुशासन का हाल, नीतीश के मंत्री ने प्रोफेसर की पिटाई करने वालों का किया बचाव

By भारती द्विवेदी | Updated: August 23, 2018 16:10 IST

शोक सभा में उपस्थिति लोगों को संबोधित करते हुए प्रमोद कुमार ने प्रोफेसर को राष्ट्रविरोधी बताते हुए असहिष्णुता फैलाने का आरोप लगाया।

Open in App

नई दिल्ली, 23 अगस्त: बिहार के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के अस्टिेंट प्रोफेसर संजय कुमार से मारपीट को नीतीश सरकार में पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने सही बताया है। उन्होंने ने ये बात केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह के उपस्थिति में कही है। दरअसल मोतिहारी के नगर भवन में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया था। उस शोक सभा में मोतिहारी के सांसद और केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह भी मौजूद थे।

शोक सभा में उपस्थिति लोगों को संबोधित करते हुए प्रमोद कुमार ने प्रोफेसर को राष्ट्रविरोधी बताते हुए असहिष्णुता फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही जिला प्रशासन-विश्वविद्यालय प्रशासन से प्रोफेसर के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की। शोकसभा खत्म होने के बाद जब पत्रकारों ने मंत्री प्रमोद कुमार से सवाल पूछा तो वो प्रोफेसर को पीटने वाले लड़कों को समर्थन करते दिखें। उन्होंने उस पूरी घटना को तू-तू-मैं-मैं-मैं की घटना बताया, जिसे बेवजह तूल दिया जा रहा है। मंत्री ने आरोपियों के खिलाफ हुई पुलिसिया कार्रवाई को भी गलत ठहराया है।

गौरतलब है कि 17 अगस्त को मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय के सोशियोलॉजी के प्रोफेसर संजय कुमार पर कुछ लड़कों ने जानलेवा हमला किया था। उनका हाथ-पैर तोड़ने और आग लगाने की भी कोशिश की गई थी। प्रोफेसर ने सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर आलोचनात्मक टिप्पणी की थी। जिससे कुछ लोग नाराज हो गए और उन्हें आवास से घसीटकर बुरी तरह पीटा गया फिलहाल संजय कुमार दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। 

मंत्री ने क्या कहा, वीडियो में देखें:

टॅग्स :बिहारनितीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं