लाइव न्यूज़ :

रोहतांग सुरंग के आसपास पर्यटन सुविधाओं का होगा विकास : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 5, 2021 21:34 IST

Open in App

शिमला, पांच अगस्त हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि रोहतांग में अटल सुरंग के आसपास पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह बात ज्वालामुखी के विधायक द्वारा जल पर्यटन पर नीति बनाने के प्रस्ताव का जवाब देते हुए कही।

ठाकुर ने कहा, "पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल क्रीड़ा और अन्य संबंधित चीजों को विकसित करने की व्यापक संभावनाएं हैं।"

अटल सुरंग के बारे में बात करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है और रोजाना 8,000 वाहन वहां जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सुरंग के उत्तर और दक्षिण दोनों द्वार पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।

उन्होंने कहा, "राज्य सरकार इसके लिए वन मंजूरी का इंतजार कर रही है।"

इस बीच, पालमपुर के कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल ने भी युवाओं को रोजगार की गारंटी देने के लिए मनरेगा की तर्ज पर मुख्यमंत्री शहरी आजीविका योजना के लिए कानून बनाने का प्रस्ताव पेश किया।

भाजपा के वरिष्ठ विधायक राजीव बिंदल सहित सदन के कई सदस्यों ने प्रस्ताव की सराहना की।

हालांकि, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि इस योजना के तहत रोजगार की गारंटी के लिए बड़ी राशि की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चालू वित्त वर्ष में इस योजना के लिए चार करोड़ रुपये का बजट प्रदान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?