लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में बनेगा पर्यटन सुविधा एवं निवेश प्रकोष्ठ : धामी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 00:46 IST

Open in App

देहरादून, 27 सितंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में पर्यटन को बढावा देने के लिए पर्यटन विशेषज्ञों के साथ मिलकर पर्यटन सुविधा एवं निवेश प्रकोष्ठ का निर्माण करने तथा पर्यटन से संबंधित सभी प्रस्तावों पर उद्योग की जगह पर्यटन विभाग द्वारा कार्रवाई किए जाने की घोषणा सोमवार को की।

विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित दो दिवसीय ‘उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट’ में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी विकास और आवास विभाग द्वारा विशेष रूप से राज्य के पर्यटन स्थलों के लिए बहुस्तरीय कार-लिफ्ट स्थान स्थापित करने के लिए एक परियोजना शुरू की जायेगी।

उन्होंने कहा कि आगामी नवंबर में कुमाऊं क्षेत्र के रामनगर में साहसिक कार्य पर निवेश सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।

धामी ने कहा कि खेल विभाग की ओर से पंडित नैन सिंह सर्वेयर पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान पर्यटन विभाग को सौंपा जाएगा। इसके अलावा, उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग को एक स्थायी और पर्यावरण के अनुकूल उद्योग के रूप में विकसित करने का रास्ता तलाशने के लिए पर्यटन मंत्रालय के तहत एक समर्पित ईकोटूरिज्म विंग का गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ईकोटूरिज्म विंग का उद्देश्य दीर्घकालिक विचारों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक सहभागिता व सामाजिक नेतृत्व की भागीदारी के साथ ईकोटूरिज्म का विकास सुनिश्चित करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए जाना जाता है और हर साल करोड़ों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और उनके मार्गदर्शन में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं से प्रदेश को लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान पर्यटन से जुड़े लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा और ऐसे लोगों को सरकार ने 200 करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल