लाइव न्यूज़ :

कोविड के बाद पर्यटन : मंत्रालय ने मेडिकल, तंदुरूस्ती, ग्रामीण पर्यटन की मसौदा रणनीति जारी की

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून कोरोना वायरस महामारी के बाद पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने शुक्रवार को तीन मसौदा रणनीतियां जारी की। इनमें भारत को ग्रामीण एवं मेडिकल पर्यटन गंतव्य के रूप में आगे बढ़ाने और इसे सम्मेलन, बैठक तथा प्रदर्शनी का स्थान बनाने के लिए खाका प्रस्तुत किया गया है।

भारत में ग्रामीण पर्यटन के विकास के लिए मसौदा राष्ट्रीय रणनीति एवं खाका के जरिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देगा तथा ग्रामीण इलाकों में आय एवं रोजागार के अवसर पैदा करेगा। साथ ही, स्थानीय समुदायों को भी सशक्त करेगा।

मसौदा में कहा गया है, ‘‘यह ग्रामीण इलाकों से पलायन रोकने , गरीबी उन्मूलन और सतत विकास में मदद करेगा। ’’

दूसरा प्रस्ताव-मसौदा राष्ट्रीय रणनीति और चिकित्सा एवं तंदुरूस्ती पर्यटन-का उद्देश्य भारत को मेडिकल उपचार और तंदुरूस्ती पाठ्यक्रमों के लिए एक पहुंच योग्य तथा वहनीय गंतव्य बनाना है।

मसौदा योजना में कहा गया है कि भारत सरकार ने मेडिकल यात्रा और तंदुरूस्ती पर्यटन को देश के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में मान्यता दी है। साथ ही, यह आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में भी मदद करेगा।

राष्ट्रीय रणनीति का लक्ष्य मेडिकल एवं तंदुरूस्ती पर्यटन के लिए वातावरण को मजबूत करने हेतु एक संस्थागत ढांचा उपलब्ध कराना, एक ब्रांड विकसित करना और गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।

मंत्रालय ने भारत को ‘एमआईसीई’ गंतव्य के रूप में स्थापित करने का एक मसौदा भी तैयार किया है। इसका तात्पर्य बैठक, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनी से है।

एमआईसीई उद्योग के लिए मसौदा राष्ट्रीय रणनीति एवं खाका में कहा गया है कि यह न सिर्फ आय बढ़ाएगा बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।

मंत्रालय ने लोगों से इन मसौदों पर 30 जून 2021 तक प्रतिक्रियाएं एवं टिप्पणी मांगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग