लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सीएम आवास के नवीनीकरण पर PWD ने 15-20 करोड़ का अनुमान लगाया था, खर्च हो गए 52.71 करोड़ रुपए, LG को सौंपी गई रिपोर्ट

By भाषा | Updated: May 26, 2023 10:09 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री ने मार्च 2020 में अतिरिक्त आवास व्यवस्था का प्रस्ताव दिया था जिसमें एक ड्राइंग रूम, दो बैठक कक्ष और 24 लोगों की क्षमता वाला एक भोजन कक्ष शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अब मुख्यमंत्री आवास को निशाना बना रही हैः आपPWD ने कहा था कि यह 1942-43 में बना पुराना ढांचा था और इसकी मियाद 1997 में पूरा हो चुका हैः रिपोर्टविशेष सचिव (सतर्कता) वाईवीवीजे राजशेखर ने रिपोर्ट पर हस्ताक्षर किए हैं और इसे 12 मई को उपराज्यपाल को सौंपा गया था।

नयी दिल्लीः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के नवीनीकरण पर कुल 52.71 करोड़ रुपये की लागत आई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय की ओर से उपराज्यपाल को सौंपी गई "तथ्यात्मक रिपोर्ट" में यह बात कही गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के रिकॉर्ड के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि 52.71 करोड़ रुपये में घर के निर्माण पर 33.49 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री के लिए एक कैंप कार्यालय पर 19.22 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

भाजपा अब मुख्यमंत्री आवास को निशाना बना रही हैः आप

आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बयान में कहा कि यह "दुर्भाग्यपूर्ण" है कि पिछले नौ वर्षों में केजरीवाल की छवि खराब करने के अपने सभी प्रयासों में विफल रहने के बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब मुख्यमंत्री आवास को निशाना बना रही है। बयान में कहा गया है, “ रिपोर्ट में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे यह कहा जा सके कि कोई अपराध किया गया है। यह पहली बार है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री के लिए एक आधिकारिक रिहायशी परिसर बनाया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री आवास, एक कार्यालय सचिवालय, एक सभागार और स्टाफ क्वार्टर शामिल हैं।”

PWD ने कहा था कि यह 1942-43 में बना पुराना ढांचा था और इसकी मियाद 1997 में पूरा हो चुका हैः रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री ने मार्च 2020 में अतिरिक्त आवास व्यवस्था का प्रस्ताव दिया था जिसमें एक ड्राइंग रूम, दो बैठक कक्ष और 24 लोगों की क्षमता वाला एक भोजन कक्ष शामिल है। साथ में मौजूदा ढांचे में बदलाव कर ऊपर एक मंजिल डालने का भी प्रस्ताव दिया था। रिपोर्ट कहती है कि पीडब्ल्यूडी ने छह फ्लैग स्टाफ रोड पर स्थित मौजूदा ढांचे को इस आधार पर गिराने का प्रस्ताव दिया कि यह 1942-43 में बना पुराना ढांचा था और इसकी मियाद 1997 में पूरा हो चुका है। पीडब्ल्यूडी ने सिफारिश की थी कि परिसर के भीतर अतिरिक्त निर्माण किया जा सकता है और मौजूदा बंगले को बैरिकेडिंग से अलग किया जा सकता है।

विशेष सचिव (सतर्कता) वाईवीवीजे राजशेखर ने रिपोर्ट  को 12 मई को उपराज्यपाल को सौंपा था

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक बार निर्माण पूरा हो जाने के बाद मुख्यमंत्री और उनका परिवार नए बंगले में स्थानांतरित हो सकता है और मौजूदा बंगले को गिराया जा सकता है। भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के नवीनीकरण में अनियमितताओं के आरोपों के बीच उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अप्रैल में मुख्य सचिव नरेश कुमार को सभी संबंधित फाइलों को सुरक्षित रखने और एक तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। विशेष सचिव (सतर्कता) वाईवीवीजे राजशेखर ने रिपोर्ट पर हस्ताक्षर किए हैं और इसे 12 मई को उपराज्यपाल को सौंपा गया था।

पीडब्ल्यूडी ने शुरू में अनुमान लगाया था कि निर्माण पर 15-20 करोड़ रुपये खर्च होंगेः रिपोर्ट

गौरतलब है कि इसके एक दिन पहले ही ही उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण के मामले में फैसला आम आदमी पार्टी की सरकार के हक में दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी ने शुरू में अनुमान लगाया था कि निर्माण पर 15-20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 8.61 करोड़ रुपये का पहला टेंडर 20 अक्टूबर, 2020 को दिया गया था और इसमें नए भवन के निर्माण का जिक्र नहीं था। इसमें यह भी बताया गया कि वित्त विभाग के 2020 के एक आदेश के खिलाफ कोविड-19 महामारी के दौरान निर्माण कार्य किया गया था। आदेश में केवल आपातकालीन प्रकृति के व्यय की इजाजत थी। भाषा नोमान वैभव वैभव

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन