Coronavirus Update: दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या पहुंची 720, अभी तक 12 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2020 21:05 IST2020-04-09T20:55:38+5:302020-04-09T21:05:01+5:30

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 720 पहुंच गई है, जबकि 12 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Total number of positive cases in the national capital Delhi rises to 720 | Coronavirus Update: दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या पहुंची 720, अभी तक 12 लोगों की मौत

Coronavirus Update: दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या पहुंची 720, अभी तक 12 लोगों की मौत

Highlightsदिल्ली में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 720 हो गई है।गुरुवार को दिल्ली में 51 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमित 3 लोगों की मौत हो गई।

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और गुरुवार को दिल्ली में 51 नए मामले सामने आए, जिसमें 35 विदेश यात्रा के इतिहास वाले, 4 मामले मार्कज से जुड़े और 12 ऐसे लोग शामिल है, जिन्हें निगरानी में रखा गया था। अब दिल्ली में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 720 हो गई है।

वहीं गुरुवार को दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित 3 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राजधानी में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। वहीं अब तक 25 लोग कोरोना की जंग जीत चुके हैं, जिन्हें डिस्चार्ज दिया जा चुका है।

दिल्ली सरकार ने बताया, 'दिल्ली में आज 51 कोविड-19 के पॉजिटिव केस दर्ज किए गए (जिनमें 35 विदेश यात्रा के इतिहास वाले और 4 मामले मार्कज से जुड़े)। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में सकारात्मक मामलों की कुल संख्या बढ़कर 720 (12 मौतों और 25 को छुट्टी दे दी गई) हो गई है।'

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ताजा अपडेट देते हुए बताया कि भारत में कोरोना से कुल संक्रमितों की संख्या 5865 पहुंच गई है। इनमें 5218 सक्रिय मामले हैं, जबकि 478 ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में कोरोना वायरस से 169 लोगों की मौत हो चुकी है।

Web Title: Total number of positive cases in the national capital Delhi rises to 720

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे