लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: अब तक देश में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं 46711 लोग, हो चुकी है 1583 लोगों की मौत

By सुमित राय | Updated: May 5, 2020 18:13 IST

भारत में अब तक कोरोना वायरस से 46711 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1583 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस से 13160 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 31967 सक्रिय मामले मौजूद हैं।कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित है, जहां अब तक 14541 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना वायरस का कहर देशभर में लगातार बढ़ता जा रहा है और भारत में अब तक 46711 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना वायरस के कारण देश में अब तक 1583 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13160 लोग ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, " भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 46711 हो गई है, जिसमें 31967 सक्रिय मामले हैं। देश में अब तक 1583 लोगों की मौत कोरोनी के कारण हो चुकी है, जबकि 13160 लोग ठीक हुए हैं और एक व्यक्ति देश के बाहर चला गया है।"

देश में कोरोना से महाराष्ट्र है सबसे ज्यादा प्रभावित

देशभर में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित है और राज्य में अब तक 14541 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 583 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक 2465 लोग कोरोना वायरस महामारी से ठीक भी हुए हैं। राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई है, जहां 9 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

गुजरात में आ चुके हैं कोरोना के 5804 मामले

महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मामले गुजरात से सामने आए हैं, जहां अब तक कोरोना वायरस की चपेट में 5804 लोग आ चुके हैं, जिनमें से 319 लोगों की मौत हो गई है। गुजरात में 1195 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में 5 हजार के करीब मामले

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है और यहां अब तक 4898 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना से 64 लोगों की जान गई है, जबकि 1431 लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं