लाइव न्यूज़ :

UP में 5287 नए मामलों के साथ कोविड-19 रोगियों की कुल संख्या पहुंची 3.48 लाख के पार

By भाषा | Updated: September 19, 2020 19:34 IST

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 6,596 रोगी ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कुल 4,953 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 66,874 है।उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 83 लाख परीक्षण किये जा चुके हैं।उत्तर प्रदेश ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में इतने अधिक परीक्षण करने के लिये सराहना की है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,287 नये मामलों के साथ शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,517 पहुंच गयी। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि अभी तक प्रदेश में कुल 4,953 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 66,874 है।

उन्होंने बताया कि अभी तक 2,76,690 रोगी संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में ठीक होने वाले रोगियों की दर 79.39 प्रतिशत है। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 6,596 रोगी ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को करीब एक लाख 54 हजार परीक्षण किये गये।

प्रदेश में अब तक कुल 83 लाख परीक्षण किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में इतने अधिक परीक्षण करने के लिये सराहना की है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों