लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Ki Taja Khabar: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या हुई 7300, जानें राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या

By भाषा | Updated: May 26, 2020 04:37 IST

इस बीच राज्य में सोमवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 272 नये मामले राज्य में सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं।राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।  

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को चार और मौत हुई जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 167 हो गयी। इस बीच 272 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 7300 हो गयी है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को अजमेर, जयपुर में एक एक और अन्य जिलों के दो संक्रमित मरीजों की मौत हुयी।

इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 167 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 79 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

इस बीच राज्य में सोमवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 272 नये मामले राज्य में सामने आए। इनमें पाली में 50, नागौर में 48, जोधपुर 47, सीकर में 44, चूरू में 17, जयपुर में 13, उदयपुर 12, सिरोही में 9, कोटा में 7,अलवर—बाडमेर—जालौर में 5—5, राजसमंद—झुंझुनूं 3—3, दौसा—भीलवाडा—डूंगरपुर—सवाईमाधोपुर में एक एक नये मामले शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।  

टॅग्स :राजस्थानकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया