लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या साढ़े पांच लाख के पार

By भाषा | Updated: December 7, 2020 22:23 IST

Open in App

लखनऊ, सात दिसंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 20 और रोगियों की मौत के बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 7,944 हो गई है। वहीं, संक्रमण के 1,515 नए मामले सामने आने के बाद कुल रोगियों की संख्या 5,56,397 हो गई है।

अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस समय उपचाराधीन रोगियों की संख्या 21,732 है। इनमें से 10,241 गृह-पृथक-वास में तथा 2,122 निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। इसके अतिरिक्त बाकी मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1,861 लोग कोविड-19 को मात दे चुके हैं। राज्य में अब तक कुल 5,26,721 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 रोगियों के ठीक होने की दर 94.67 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के नए मामलों में से लखनऊ में सर्वाधिक 248 मामले, मेरठ में 176 और गाजियाबाद में 155 नए मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह