लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या एक लाख के पार, 12,557 नए मामले

By भाषा | Updated: June 6, 2021 22:35 IST

Open in App

मुंबई, छह जून महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 से 233 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर एक लाख के पार हो गई। राज्य में संक्रमण से अब तक 1,00,130 लोगों की जान गई है।

राज्य में कोविड-19 के 12,557 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58,31,781 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि दिन में 14,433 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 55,43,267 हो गई। महाराष्ट्र में स्वस्थ होने की दर 95.05 फ़ीसदी और मृत्यु दर 1.72 फीसदी है।

राज्य में 1,85,527 मरीज़ों का उपचार चल रहा है।

मुंबई में कोविड-19 के 786 नए मामले सामने आए हैं और 20 लोगों की मौत हुई। महानगर में अब तक संक्रमण के 7,10,643 मामले सामने आ चुके हैं और 14,971 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र