लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के कुल मामले 87.28 लाख हुए, मरीजों के ठीक होने की दर 92.97 प्रतिशत

By भाषा | Updated: November 13, 2020 11:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवम्बर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 44,879 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 87.28 लाख हो गए। वहीं 81,15,580 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.97 प्रतिशत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 547 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,28,668 हो गई। वहीं अभी तक कोविड-19 के कुल 87,28,795 मामले सामने आए हैं।

देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,84,547 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.55 प्रतिशत है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 12 नवम्बर तक कुल 12,31,01,739 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 11,39,230 नमूनों का परीक्षण अकेले बृहस्पतिवार को किया

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 547 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 122 , दिल्ली के 104, पश्चिम बंगाल के 54, केरल तथा तमिलनाडु के 25-25, पंजाब के 23, कर्नाटक तथा उत्तर प्रदेश के 21-21, छत्तीसगढ़ के 20 और हरियाणा के 19 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 1,28,668 लोगों की मौत हुई। इनमें से महाराष्ट्र के 45,682, कर्नाटक के 11,474, तमिलनाडु के 11,440, पश्चिम बंगाल के 7,506, दिल्ली के 7,332, उत्तर प्रदेश के 7,302 , आंध्र प्रदेश के 6,837 , पंजाब के 4,412 और गुजरात के 3,785 लोग थे।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव