लाइव न्यूज़ :

टोपे ने महाराष्ट्र में टीके बर्बाद होने के केंद्र दावों को किया खारिज

By भाषा | Updated: April 9, 2021 11:30 IST

Open in App

मुंबई, नौ अप्रैल महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने केंद्र के उस दावे को शुक्रवार को खारिज कर दिया कि कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य में पांच लाख से अधिक टीके बर्बाद हो गए।

टोपे ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर द्वारा रखे आंकड़ों को खारिज करते हुए कहा कि ये सही नहीं हैं।

टोपे ने ट्वीट किया, ‘‘टीके बर्बाद होने के जो आंकड़े पेश किए गए हैं वे असल में टीके बर्बाद होने की राष्ट्रीय औसत है। राज्य में राष्ट्रीय औसत प्रतिशत से आधे से भी कम टीके बर्बाद हुए हैं।’’

जावडेकर ने बृहस्पतिवार को कहा था कि महाराष्ट्र सरकार को टीकाकरण पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

आंकड़े रखते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि राज्य को अभी तक कोविड-19 के कुल 1,06,19,190 टीके मुहैया कराए गए।

देश में कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र ने केंद्र से और टीके मुहैया कराने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए