लाइव न्यूज़ :

द्विपक्षीय बैठकों और रायसीना वार्ता के लिए भारत यात्रा पर आएंगी अमेरिकी शीर्ष राजनयिक एलिस जी वेल्स

By भाषा | Updated: January 10, 2020 13:31 IST

दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की प्रमुख उपसहायक विदेश मंत्री भारत जाने से पहले 13 जनवरी से 14 जनवरी तक श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की यात्रा पर होंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप प्रशासन में दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की शीर्ष राजनयिक एलिस जी वेल्स द्विपक्षीय बैठकों तथा रायसीना वार्ता के लिए अगले सप्ताह भारत जाएंगी।विदेश मंत्रालय ने बताया कि वेल्स 15-18 जनवरी तक भारत में रहेंगी और रायसीना वार्ता में हिस्सा लेंगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप प्रशासन में दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की शीर्ष राजनयिक एलिस जी वेल्स द्विपक्षीय बैठकों तथा रायसीना वार्ता के लिए अगले सप्ताह भारत जाएंगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि वेल्स 15-18 जनवरी तक भारत में रहेंगी और रायसीना वार्ता में हिस्सा लेंगी। इसके बाद वह 19-22 तक इस्लामाबाद में होंगी। 

दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की प्रमुख उपसहायक विदेश मंत्री भारत जाने से पहले 13 जनवरी से 14 जनवरी तक श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की यात्रा पर होंगी। 

मंत्रालय ने कहा कि पिछले महीने भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू मंत्री स्तरीय वार्ता की सफलता के बाद वेल्स अमेरिका-भारत रणनीतिक वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। 

बैठक के दौरान वह कारोबारी समुदाय और नागरिक संस्थाओं के सदस्यों के साथ आपसी हित वाले विषयों पर चर्चा करेंगी। इसके बाद वेल्स इस्लामाबाद रवाना होंगी। द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए वह पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों और नागरिक संस्थाओं के लोगों से मिलेंगी।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं