द्विपक्षीय बैठकों और रायसीना वार्ता के लिए भारत यात्रा पर आएंगी अमेरिकी शीर्ष राजनयिक एलिस जी वेल्स

By भाषा | Updated: January 10, 2020 13:31 IST2020-01-10T13:25:14+5:302020-01-10T13:31:16+5:30

दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की प्रमुख उपसहायक विदेश मंत्री भारत जाने से पहले 13 जनवरी से 14 जनवरी तक श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की यात्रा पर होंगी। 

Top US diplomat Alice G Wells to visit India, Pakistan and Sri Lanka | द्विपक्षीय बैठकों और रायसीना वार्ता के लिए भारत यात्रा पर आएंगी अमेरिकी शीर्ष राजनयिक एलिस जी वेल्स

File Photo

Highlightsट्रंप प्रशासन में दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की शीर्ष राजनयिक एलिस जी वेल्स द्विपक्षीय बैठकों तथा रायसीना वार्ता के लिए अगले सप्ताह भारत जाएंगी।विदेश मंत्रालय ने बताया कि वेल्स 15-18 जनवरी तक भारत में रहेंगी और रायसीना वार्ता में हिस्सा लेंगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप प्रशासन में दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की शीर्ष राजनयिक एलिस जी वेल्स द्विपक्षीय बैठकों तथा रायसीना वार्ता के लिए अगले सप्ताह भारत जाएंगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि वेल्स 15-18 जनवरी तक भारत में रहेंगी और रायसीना वार्ता में हिस्सा लेंगी। इसके बाद वह 19-22 तक इस्लामाबाद में होंगी। 

दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की प्रमुख उपसहायक विदेश मंत्री भारत जाने से पहले 13 जनवरी से 14 जनवरी तक श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की यात्रा पर होंगी। 

मंत्रालय ने कहा कि पिछले महीने भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू मंत्री स्तरीय वार्ता की सफलता के बाद वेल्स अमेरिका-भारत रणनीतिक वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। 

बैठक के दौरान वह कारोबारी समुदाय और नागरिक संस्थाओं के सदस्यों के साथ आपसी हित वाले विषयों पर चर्चा करेंगी। इसके बाद वेल्स इस्लामाबाद रवाना होंगी। द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए वह पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों और नागरिक संस्थाओं के लोगों से मिलेंगी।

Web Title: Top US diplomat Alice G Wells to visit India, Pakistan and Sri Lanka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे