लाइव न्यूज़ :

जन समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता: गहलोत

By भाषा | Updated: November 18, 2021 17:25 IST

Open in App

धौलपुर,18 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार की मंशा आमजन तक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है तथा पिछले करीब ढाई साल में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य एवं पेयजल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।

धौलपुर जिले के दौरे पर आए गहलोत ने सिंगोरई गांव में 'प्रशासन गांवों के संग अभियान' के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने जनसभा में कहा कि राज्य सरकार ने जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, इसलिए राज्य भर में प्रशासन शहरों/गांवों के संग अभियान के तहत शिविर लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन शिविरों में राजस्व विभाग से जुड़े पट्टा वितरण, नामांतरण एवं खाता शुद्धिकरण के साथ साथ करीब दो दर्जन विभागों द्वारा जनता से जुड़े कार्यों का निराकरण मौके पर ही किया जा रहा है। उनका कहना था कि धौलपुर जिले में बीते दस दिनों में ही करीब दस हजार पट्टे जारी किए किए हैं,यह सुखद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में राजस्थान के बेहतर प्रबंधन की सराहना पूरे देश में हुई है तथा प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के दौरान कोई भी मजदूर पैदल नहीं चला और राज्य में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोया। शिक्षा को विकास के लिए आवश्यक बताते हुए गहलोत ने कहा कि बीते ढाई साल में पूरे प्रदेश में 123 कालेज खोले गए हैं।

जनसभा में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा ने भी राज्य सरकार द्वारा की गई कर्ज माफी,रिक्त पदों पर की गई भर्तियों सहित सरकार द्वारा किए गए जन कल्याणकारी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता