लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले हो सकता है शीर्ष पुलिस अधिकारियों का तबादला

By भाषा | Updated: February 5, 2021 22:41 IST

Open in App

कोलकाता, पांच फरवरी पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार सोमेन मित्रा को कोलकाता पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त कर सकती है।

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मित्रा अनुज शर्मा की जगह लेंगे, जिन्हें राज्य सीआईडी का अतिरिक्त महानिदेशक बनाया जा सकता है।

राज्य सीआईडी के वर्तमान एडीजी सिद्धिनाथ गुप्ता को एडीजी (दक्षिण बंगाल) बनाए जाने की संभावना है।

निर्वाचन आयोग ने 2016 विधानसभा चुनाव के दौरान भी कोलकाता के तत्कालीन पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की जगह पर मित्रा को नामित किया था।

राज्य में अप्रैल-मई में चुनाव होने की संभावना है।

अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के विशेष आयुक्त जावेद शमीम को राज्य का नया एडीजी (कानून-व्यवस्था) बनाया जा सकता है, वहीं ज्ञानवंत सिंह एडीजी (सशस्त्र पुलिस) बनाए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी बिधाननगर, बैरकपुर और हावड़ा कमिश्नरियों में पुलिस आयुक्त रैंक के अधिकारियों में भी बदलाव हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग