लाइव न्यूज़ :

शीर्ष पुलिस अधिकारी ने राजौरी एवं पुंछ में अग्रसक्रिय आतंकवाद निरोधक अभियान पर जोर दिया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 22:40 IST

Open in App

जम्मू, 16 नवंबर जम्मू कश्मीर के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने सीमावर्ती पुंछ और राजौरी जिलों में पाकिस्तान प्रायोजित तत्वों की अशांति फैलाने की कोशिश को विफल करने के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाने एवं अग्रसक्रिय आतंकवाद निरोधक अभियानों की जरूरत पर मंगलवार को जोर दिया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) मुकेश सिंह का यह बयान इन दोनों जिलों में आतंकवादियों एवं सुरक्षाबलों के बीच हाल की मुठभेड़ों की पृष्ठभूमि में आया है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिंह ने घुसपैठ की कोशिशों को रोकने के लिए नियंत्रण रेखा पर कड़ी सतर्कता एवं सीमा पुलिस चौकियों को फिर से सक्रिय करने पर भी बल दिया।

पिछले महीने पुंछ के सुरनकोट और मेंढर के जंगलों में आतंकवादियों ने सेना के नौ कर्मियों की हत्या कर दी थी।

प्रवक्ता के अनुसार, एडीजीपी सिंह ने इन दोनों सीमावर्ती जिलों का दौरा किया एवं वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की । उनके साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक (राजौरी-पुंछ) विवेक गुप्ता भी थे।

प्रवक्ता के मुताबिक सिंह ने वरिष्ठ पुलिस एवं सैन्य अधिकारियों, केंद्रीय सशस्त्र बल एवं नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में खुफिया एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने सीमावर्ती जिलों में वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के बारे में बताया।

सिंह ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान प्रायोजित तत्व सामान्य जनजीवन में खलल डालने के वास्ते शांतिपूर्ण माहौल को नुकसान पहुंचाने की बार-बार कोशिश कर रहे हैं। इन नापाक कोशिशों से सख्ती से निपटना होगा। ’’

उन्होंने इन दोनों जिलों में मौजूद आतंकवादियों का सफाया करने के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाने और अग्रसक्रिय आतंकवाद निरोधक अभियान चलाने पर बल दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!