लाइव न्यूज़ :

पुंछ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 18:01 IST

Open in App

जम्मू, 14 दिसंबर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा एक शीर्ष पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इलाके में एक अन्य आतंकवादी की तलाश की जा रही है, जो उसका साथी है।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने पुंछ के बहरामगला इलाके में हथियारबंद आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचनाएं मिलने के बाद एक तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार तड़के अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा कर्मियों पर गोलियां चलाकर भागने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकवादी के पास से एक एके-47 राइफल, चार मैगजीन, एक ग्रेनेड, पाउच और कुछ भारतीय करेंसी बरामद हुई है। आतकंवादी की पहचान पाकिस्तान के रहने वाले अबू जरारा के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि विदेशी आतंकवादी को राजौरी-पुंछ क्षेत्र में हमले की योजना बनाने के संभावित उद्देश्य से काम करने के लिये विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया और बरगलाया गया था। उसका मारा जाना बड़ी सफलता है और इससे आतंकवाद-रोधी अभियानों को बल मिलेगा।

उन्होंने कहा, ''वह इस साल मारा गया आठवां आतंकवादी है। हाल ही में एक खूंखार आतंकी हाजी आरिफ को भी राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर मार गिराया गया था।''

अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय लोगों के अटूट समर्थन के कारण राजौरी-पुंछ क्षेत्र में सेना और पुलिस के संयुक्त प्रयास सकारात्मक परिणाम दिखा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले में पाकिस्तानी आतंकवादी के बारे में अगस्त में पहली बार पता चला था। वह संभवत: पीर पंजाल क्षेत्र के दक्षिण में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के पड़ोसी देश के प्रयासों का एक हिस्सा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल