लाइव न्यूज़ :

Today's Top News: ईरान और अमेरिका में छिड़ी जंग, महाराष्ट्र में मंत्रालय के बंटवारे समेत आज की बड़ी खबरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2020 08:10 IST

Today's Top News: अमेरिका-ईरान तनातनी और महाराष्ट्र में विभाग बंटवारे से जुड़ी खबरों पर रहेगी नजर...

Open in App

महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा

महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की उद्धव ठाकरे सरकार में विभागों के बंटवारे को लेकर जारी घमासान पर विराम लग गया है. मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल का विस्तार कर विभागों का बंटवारा कर दिया है. जिसमें अजित पवार को वित्त मंत्रालय की कमान सौंपी गई है वहीं राकांपा के अनिल देशमुख को राज्य का गृहमंत्री बनाया गया है. कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात को राजस्व विभाग, अशोक चव्हाण को पीडब्ल्यूडी और शिवसेना के एकनाथ शिंदे को शहरी विकास मंत्रालय मिला है. इसके साथ ही शिवसेना के आदित्य ठाकरे को पर्यावरण, पर्यटन, एकनाथ शिंदे को नगर विकास सुभाष देसाई को उद्योग, संजय राठोड़ को वन, दादा भुसे को कृषि, अनिल परब को परिवहन,संसदीय कार्य, संदीपान भुमरे को रोजगार गारंटी , शंकरराव गडाख को जल संरक्षण, उदय सामंत को उच्च व तकनीकी शिक्षा और गुलाब राव पाटिल को जलापूर्ति मंत्रालय मिला है.

ईरान ने किया जंग का ऐलान

अमेरिकी एयर स्ट्राइक में ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद अब ईरान ने युद्ध का ऐलान कर दिया है. शनिवार सुबह ईरान ने जामकरन मस्जिद के ऊपर लाल झंडा फहराकर युद्ध के लिए अलर्ट किया है. बता दें कि ऐसे हालात में लाल झंडा फहराने का मतलब होता है कि युद्ध के लिए तैयार रहें या युद्ध शुरू हो चुका है.

आजम खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

रामपुर से सपा सांसद आजम खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है. ये वारंट आचार संहिता उल्‍लंघन के मामले में जारी किया गया है. आजम खान पर आरोप है कि उन्होंने तहसील स्वार में रोड शो के दौरान सेना पर विवादित टिप्पणी की थी. कोर्ट ने आजम खान को 18 जनवरी तक पेश होने का आदेश दिया है. कई और मामलों में 16 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई होगी.

आज की कुछ अन्य बड़ी खबरेंः-

- सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार में 15 से 28 मई तक NPR के लिए डाटा इकट्ठा किया जाएगा।

- उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप जारी है। राजधानी दिल्ली से चलने वाली 26 ट्रेनें लेट हैं।

- उत्तरी कैरोलिना से 3000 अमेरिकी सैनिक गल्फ के लिए रवाना। अमेरिका और ईरान में युद्ध जैसे हालात। 

- पाकिस्तान ने कठुआ के हीरानगर सेक्टर में तोड़ा सीजफायर

टॅग्स :अमेरिकाउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो