लाइव न्यूज़ :

Top News 20th January: दिल्ली चुनाव:अरविंद केजरीवाल दाखिल करेंगे नामांकन, पीएम मोदी करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा', निर्भया पर सुनवाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 20, 2020 07:40 IST

सुप्रीम कोर्ट निर्भया बलात्कार एवं हत्या मामले में मौत की सजा पाए एक दोषी की उस याचिका पर आज जनवरी को सुनवाई करेगा जिसमें उसके नाबालिग होने के दावे को उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के फैसले को चुनौती दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत खारिज करने की मांग वाली ED की याचिका पर आज सुनवाई है। साई बाबा के जन्मस्थान को लेकर छिड़े विवाद के बाद शिरडी को लेकर आज महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे बैठक करेंगे।

परीक्षा पे चर्चा 2020: प्रधानमंत्री मोदी आप करेंगे छात्रों से बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से बातचीत करेंगे और उनके साथ ‘‘मूल्यवान सुझाव’’ साझा करेंगे। इस कार्यक्रम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि छात्र तनावमुक्त होकर आगामी बोर्ड एवं प्रवेश परीक्षाएं दें। दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले ‘परीक्षा पे चर्चा’ के तीसरे सत्र में मोदी छात्रों और शिक्षकों से परीक्षा के तनाव को दूर करने पर संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में कुल 2,000 छात्र एवं अध्यापक भाग लेंगे, जिनमें से 1,050 छात्रों का चयन निबंध प्रतियोगिता के जरिए किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कई ट्वीट में कहा, ‘‘एक बार फिर से हम परीक्षाओं से जुड़े विषयों, खातसौर पर परीक्षा के दौरान कैसे हम खुश रहे और तनावमुक्त रहे पर गहन चर्चा और जानकारी से परिपूर्ण बातचीत करेंगे। मैं आप सभी को ‘परीक्षा पे चर्चा 2020’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं।

दिल्ली चुनाव 2020: अरविंद केजरीवाल दाखिल करेंगे नामांकन

दिल्ली चुनाव के मद्दे नजर सीएम अरविंद केजरीवाल आज नामांकन दाखिल करेंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं। 14 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप, भाजपा और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। मतदान आठ फरवरी को होगा जबकि मतगणना 11 फरवरी को की जाएगी।  सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को ही सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी थी। दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान आठ फरवरी को जबकि वोटों की गिनती 11 फरवरी को होनी है।

निर्भया केस: दोषी पवन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज 

सुप्रीम कोर्ट निर्भया बलात्कार एवं हत्या मामले में मौत की सजा पाए एक दोषी की उस याचिका पर आज जनवरी को सुनवाई करेगा जिसमें उसके नाबालिग होने के दावे को उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के फैसले को चुनौती दी गई है। दोषी पवन गुप्ता का दावा है कि अपराध के वक्त वह नाबालिग था। न्यायमूर्ति आर भानुमति, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ पवन कुमार गुप्ता की याचिका पर सुनवाई करेगी। गुप्ता ने अपनी याचिका में दावा किया था कि दिसंबर 2012 में अपराध के वक्त वह नाबालिग था, जिसे उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था। इसके बाद गुप्ता ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके साथ ही उसने अधिकारियों को फांसी की सजा पर अमल रोकने का निर्देश देने की भी अपील है। दोषियों को फांसी देने के लिये एक फरवरी की तारीख तय की गई है। 

शिरडी मुद्दे पर सीएम उद्धव ठाकरे आज करेंगे बैठक

साई बाबा के जन्मस्थान को लेकर छिड़े विवाद के बाद शिरडी को लेकर आज महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में पाथरी और शिरडी के प्रतिनिधियों, भाजपा विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल, लोखंडे और शिरडी मंदिर न्यास के सीईओ शामिल होंगे।

साई बाबा के जन्मस्थान को लेकर छिड़े विवाद के बाद शिरडी में रविवार को बुलाया गया एक दिन का बंद मध्यरात्रि के बाद वापस ले लिया जाएगा। शिरडी से शिवसेना सांसद सदाशिव लोखंडे ने रविवार की शाम स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात के बाद यह घोषणा की। 

दिल्ली: रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत खारिज करने की मांग वाली ED की याचिका पर सुनवाई आज 

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत खारिज करने की मांग वाली ED की याचिका पर आज सुनवाई है। रॉबर्ट वाड्रा फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनिर्भया गैंगरेपउद्धव ठाकरे सरकारअरविन्द केजरीवालदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं