लाइव न्यूज़ :

Top News: यूपी में शांतिपूर्ण जुमे की नमाज संपन्न, करगिल में इंटरनेट सेवा बहाल, कांग्रेस शनिवार को करेगी देशव्यापी प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 27, 2019 18:57 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं, तब तक बंगाल में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू नहीं होगा

Open in App
ठळक मुद्देलद्दाख के करगिल जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार को बहाल कर दी गई। कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकालेगी। 

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हो गयी। पिछले सप्ताह जुमे की नमाज के बाद संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई व्यापक हिंसा के मद्देनजर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किये गये थे। 

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की रिहाई की मांग तथा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास की ओर अपने हाथ बांधकर जा रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक दिया। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं, तब तक बंगाल में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू नहीं होगा

लद्दाख के करगिल जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार को बहाल कर दी गई। 

कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकालेगी। 

अल्माती अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद 100 यात्रियों को लेकर जा रहा एक विमान शुक्रवार को मकान से टकरा गया। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों घायल हो गए। 

शेयर बाजारों में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को थम गया। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बैंकिंग, ऊर्जा और वाहन कंपनियों के शेयरों में लिवाली चलने से सेंसेक्स 411 अंक की छलांग लगा गया। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शोएब अख्तर के बयान से किनारा करते हुए कहा कि वह वह इस आरोप के लिये जवाबदेह नहीं है। अख्तर ने कहा था कि उनके पूर्व साथी दानेश कानेरिया को हिन्दू होने के कारण अन्य खिलाड़ियों से भेदभाव झेलना पड़ता था। 

ऑस्ट्रेलिया ने दो शुरूआती विकेट जल्दी लेकर शुक्रवार को दूसरे क्रिकेट टेस्ट में न्यूजीलैंड पर दबाव बना लिया जबकि मेजबान टीम ने ट्रेविस हेड के 114 रन की मदद से पहली पारी में 467 रन का विशाल स्कोर बनाया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया