लाइव न्यूज़ :

top news- सुप्रीम कोर्ट ने कहा- रविदास मंदिर पर राजनीतिक रंग मत दो, यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया

By भाषा | Updated: August 19, 2019 14:26 IST

उच्चतम न्यायालय ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता और उसके वकील के एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने संबंधी मामले की जांच पूरी करने के लिए सोमवार को सीबीआई को दो सप्ताह का समय और दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को संविधान पीठ के पांच न्यायाधीशों में से एक के मौजूद ना होने के कारण सुनवाई नहीं हुई।ट्रक और एक बस के बीच हुई सीधी टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और अन्य 15 लोग घायल हुए हैं।

सोमवार को दोपहर दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के तुगलकाबाद वनक्षेत्र में स्थित गुरु रविदास मंदिर को गिराने के उसके आदेश को ‘‘राजनीतिक रंग’’ नहीं दिया जा सकता।

उच्चतम न्यायालय ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता और उसके वकील के एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने संबंधी मामले की जांच पूरी करने के लिए सोमवार को सीबीआई को दो सप्ताह का समय और दिया।

उच्चतम न्यायालय में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद मामले पर सोमवार को संविधान पीठ के पांच न्यायाधीशों में से एक के मौजूद ना होने के कारण सुनवाई नहीं हुई।

यमुना नदी का जलस्तर सोमवार को खतरे के निशान को पार कर गया जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्थिति का आकलन करने और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए संबंधित विभागों की एक बैठक बुलाई है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने कहा कि मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा और 13 से 14 लोगों को इसमें शामिल किया जा सकता है।

महाराष्ट्र के धुले जिले में एक कंटेनर ट्रक और एक बस के बीच हुई सीधी टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और अन्य 15 लोग घायल हुए हैं।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 साल पूरे करने पर कहा कि उन्होंने कभी इससे अधिक की उम्मीद नहीं की थी।

सीनियर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की पहले स्पैल की तूफानी गेंदबाजी और बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन से भारत ने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ अभ्यास क्रिकेट मैच के दूसरे दिन भी अपना दबदबा बनाये रखा। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाकर्नाटकबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया