रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार
By भाषा | Updated: July 23, 2021 21:07 IST2021-07-23T21:07:59+5:302021-07-23T21:07:59+5:30

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार
नयी दिल्ली, 23 जुलाई शुक्रवार रात नौ बजे तक ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
संसद29 संपूर्ण लीड स्थगित लोस रास
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद में मानसून सत्र का पहला सप्ताह : तृणमूल सांसद सेन निलंबित
नयी दिल्ली: मानसून सत्र के पहले सप्ताह, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष द्वारा तीन नये केंद्रीय कृषि कानूनों, पेगासस जासूसी मामला सहित विभिन्न मुद्दों पर किए गये हंगामे की भेंट चढ़ गयी तथा शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के एक राज्यसभा सदस्य को शेष सत्र के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया।
संसद35 पेगासस लीड भाजपा राहुल
राहुल गांधी को लगता है कि उनका फोन टैप हुआ है तो उसे जांच एजेंसियों को सौंपे: भाजपा
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को यदि लगता है कि उनका फोन टैप किया गया है तो उन्हें इसे (फोन) जांच एजेंसी को सौंप देना चाहिए।
खेल47 खेल ओलंपिक दूसरी लीड उद्घाटन
महामारी के बीच नयी उम्मीदों के साथ तोक्यो ओलंपिक की रंगारंग शुरुआत
तोक्यो: पिछले एक साल से भी अधिक समय से दुनिया को अपनी गिरफ्त में लेने वाली कोविड-19 महामारी के भय को पीछे छोड़ते हुए 32वें ओलंपिक खेलों की एक साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद शुक्रवार को यहां रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ शुरुआत हो गयी जिसमें जापानी संस्कृति और प्रौद्योगिकी की झलक देखने को मिली।
प्रादे127 लीड पंजाब
सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला, अमरिंदर भी हुए कार्यक्रम में शामिल
चंडीगढ़: नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी मौजूद थे जिनसे हाल के दिनों में सिद्धू के टकराव की खबरें आ रही थीं।
प्रादे122 महाराष्ट्र संपूर्ण लीड बारिश
महाराष्ट्र में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 42 लोगों की मौत
मुंबई: महाराष्ट्र में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से 36 लोगों की मौत तटीय रायगढ़ जिले में एक गांव के नजदीक भूस्खलन होने से हुई। वहीं, राज्य में लगातार भारी बारिश होने के साथ रत्नागिरी जिले में भूस्खलन होने के बाद 10 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
दि86 ब्लिंकन लीड भारत यात्रा
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 27 से 28 जुलाई तक भारत की यात्रा पर आयेंगे
नयी दिल्ली/वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन 27 जुलाई से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे। इस दौरान दोनों पक्ष कोरोना वायरस महामारी से उबरने और अफगानिस्तान तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
दि51 मनमोहन अर्थव्यवस्था
आगे का रास्ता 1991 से ज्यादा चुनौतीपूर्ण, हमें प्राथमिकताओं को पुनर्निधारित करना होगा: मनमोहन
नयी दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1991 के ऐतिहासिक बजट के 30 साल पूरा होने के मौके पर शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनजर आगे का रास्ता उस वक्त की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण है और ऐसे में एक राष्ट्र के तौर पर भारत को अपनी प्राथमिकताओं को फिर से निर्धारित करना होगा।
अर्थ59 कृषि कानून राप्र
किसान संगठनों का आंदोलन: सरकार ने कहा किसानों की मौत का उसके पास कोई रिकॉर्ड नहीं
नयी दिल्ली: केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ वर्ष 2020 से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन के दौरान मृत किसानों का सरकार के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को संसद को यह जानकारी दी।
दि57 दिल्ली किसान लीड संसद
जंतर-मंतर पर ‘किसान संसद’ का दूसरा दिन,किसानों ने कृषि कानूनों पर चर्चा की
नयी दिल्ली: संसद में जारी मॉनसून सत्र के साथ-साथ जंतर-मंतर पर आयोजित ‘किसान संसद’ शुक्रवार को दूसरे दिन भी चली।
दि40 एमओई कुलपति लीड नियुक्तियां
राष्ट्रपति ने 12 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दी
नयी दिल्ली: केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों के नियुक्ति को स्वीकृति दी है। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वि46 चीन शी संपूर्ण लीड तिब्बत
शी चिनफिंग ने किया अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे तिब्बती शहर का दौरा
बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अरुणाचल प्रदेश के निकट स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण तिब्बती सीमावर्ती शहर न्यिंगची का दौरा किया, जहां उन्होंने पठार क्षेत्र में ‘‘चिर स्थिरता’’ और ‘‘उच्च स्तरीय विकास’’की जरूरत को रेखांकित किया।
वि27 पाक पेगासस भारत
पाकिस्तान ने भारत द्वारा पेगासस के इस्तेमाल पर चिंता जताई, संरा से जांच की मांग की
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मीडिया में आई उन खबरों पर ‘‘गंभीर चिंता’’ व्यक्त की है जिनमें कहा गया है कि भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सहित विदेशियों की इजराइल के स्पाईवेयर पेगासस के जरिए कथित तौर पर जासूसी की है। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से मामले की जांच कराने का अनुरोध भी किया है।
अर्थ6 भारत व्यापार
सुधारों के चलते बेहतर हुई भारत की व्यापार सुविधा रैंकिंग
नयी दिल्ली: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीआईसी) के तहत विशेष रूप से सीमा शुल्क विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा किए गए सुधारों के कारण भारत की व्यापार सुविधा रैंकिंग बेहतर हुई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।