लाइव न्यूज़ :

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: November 6, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर शनिवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से रात नौ बजे बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

प्रादे83 महाराष्ट्र संपूर्ण लीड अस्पताल आग

अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने से कोविड के 11 मरीजों की मौत

पुणे : महाराष्ट्र के अहमदनगर में शनिवार को एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से 11 कोविड मरीजों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दि39 दिल्ली लीड केजरीवाल राशन

दिल्ली सरकार ने मुफ्त राशन देने की अपनी योजना को छह महीने के लिए मई 2022 तक बढ़ाया

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने मुफ्त राशन देने की अपनी योजना छह महीने के लिए मई 2022 तक बढ़ा दी है।

प्रादे102 उप्र लीड योगी औरैया

पटेल की जिन्ना से तुलना करने वाले दल से सतर्क रहना चाहिए :योगी आदित्यनाथ

औरैया/इटावा (उप्र) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सरदार पटेल की तुलना जिन्ना से करने वाले राजनीतिक दल को आड़े हाथों लेते हुए लोगों को ऐसे दलों से सतर्क रहने की अपील की और कहा कि एक (पटेल) देश को जोड़ने वाला था तो दूसरा (जिन्ना) देश को तोड़ने वाला था।

प्रादे75 उप्र अखिलेश जिन्ना भाजपा

जिन्ना विवाद पर अखिलेश की किताब फिर पढ़ने की सलाह,भाजपा ने पूछा: हिंदुस्तान की या पाकिस्तान की

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल में मोहम्‍मद अली जिन्ना को लेकर दिये गये अपने बयान के संदर्भ में शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘‘मैं तो कहूंगा कि दोबारा किताबें पढ़ लें।’’

प्रादे93 महाराष्ट्र अदालत लीड देशमुख

अनिल देशमुख के इशारे पर वसूली के लिए वाजे को बार मालिकों की सूची दी गई थी: ईडी ने कहा

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को एक विशेष अदालत को बताया कि महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख के निर्देश पर मुंबई के पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने पद पर रहते हुए बार मालिकों से ‘‘रिश्वत’’ एकत्र करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

दि50 भारत फ्रांस डोभाल

भारत और फ्रांस रक्षा, सुरक्षा साझेदारी में बढ़ोतरी करेंगे

नयी दिल्ली : भारत और फ्रांस ने महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए खुफिया एवं सूचना साझेदारी, आपसी क्षमताओं को, सैन्य अभ्यास को बढ़ाकर और समुद्री, अंतरिक्ष तथा साइबर क्षेत्र में नई पहल करके रक्षा और सुरक्षा साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति जताई है।

प्रादे81 हरियाणा भाजपा सांसद

पूर्व मंत्री को रोके जाने पर हरियाणा के भाजपा सांसद ने आंख निकालने और हाथ काटने की धमकी दी

चंडीगढ़ : रोहतक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं को रोककर रखे जाने के बाद कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने शनिवार को धमकी दी कि अगर हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को किसी ने निशाना बनाया तो ‘‘उसकी आंखें निकाल ली जाएंगी और हाथ काट दिए जाएंगे।’’

दि32 कांग्रेस चीन

चीन को दी गई ‘क्लीनचिट’ वापस लें प्रधानमंत्री : कांग्रेस

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन को दी गई ‘क्लीनचिट’ वापस लेते हुए माफी मांगनी चाहिए और देश को यह बताना चाहिए कि चीन के साथ लगी सीमाओं पर अप्रैल, 2020 की यथास्थिति कब तक बहाल होगी।

दि48 दिल्ली आप लीड छठ

भाजपा दिल्ली में पूर्वांचलियों को छठ पूजा करने से रोकने का प्रयास कर रही : आप का आरोप

नयी दिल्ली, छह नवंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को छठ पूजा को लेकर राजनीति उस वक्त और तेज हो गयी जब आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर पूर्वांचलियों को पूजा के लिये जरूरी घाट तैयार नहीं करने देने का आरोप लगाया।

वि35 सिएरा लियोन टैंकर लीड विस्फोट

सिएरा लियोन में तेल टैंकर में विस्फोट में 92 लोगों की मौत

फ्रीटाउन (सिएरा लियोन) : अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन के निकट एक तेल टैंकर में विस्फोट में कम से कम 92 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन