लाइव न्यूज़ :

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: December 21, 2021 18:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर मंगलवार को ‘भाषा’ की अलग अलग फाइल से शाम छह बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:-

प्रादे80 उप्र प्रयागराज लीड मोदी

लड़कियों के विवाह की उम्र 21 साल करने के फैसले से कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है: मोदी

प्रयागराज: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर कटाक्ष करते हुए मंगलवार को कहा कि महिलाएं शादी की उम्र 21 साल करने संबंधी सरकार के फैसले से खुश हैं, लेकिन इससे कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है।

संसद22 लीड बाल विवाह विधेयक लोस

लड़कियों के विवाह की आयु 21 वर्ष करने संबंधी बाल विवाह निषेध संशोधन विधेयक लोस में पेश

नयी दिल्ली: विपक्षी सदस्यों के भारी विरोध के बीच मंगलवार को लोकसभा में बाल विवाह प्रतिषेध संशोधन विधेयक 2021 पेश किया गया जिसमें लड़कियों के विवाह की न्यूनतम कानूनी आयु को 18 साल से बढ़ाकर पुरुषों के बराबर 21 साल करने का प्रस्ताव है।

संसद14 लीड निर्वाचन विधेयक रास

संसद ने निर्वाचन सुधार संबंधी विधेयक को दी मंजूरी : सरकार का दावा, रूकेगा फर्जी मतदान

नयी दिल्ली: राज्यसभा में मंगलवार को कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों ने आधार कार्ड को मतदाता सूची से जोड़े जाने के प्रावधान वाले विधेयक का कड़ा विरोध करते हुए इसे लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित करने का प्रयास करार दिया जबकि सरकार ने कहा कि इस विधेयक से देश में फर्जी मतदान रोकने में मदद मिलेगी और मतदाता सूची की शुचिता को सुनिश्चित किया जा सकेगा।

दि29 मंत्रालय चैनल आदेश

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत विरोधी 20 यूट्यूब चैनल, दो वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दिया

नयी दिल्ली: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसने खुफिया एजेंसियों के साथ एक समन्वित प्रयास में 20 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट को अवरुद्ध (ब्लॉक) करने का आदेश दिया है क्योंकि वे भारत विरोधी दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैला रहे हैं।

दि22 दिल्ली अदालत सेंगर

अदालत ने पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव पीड़िता के दुर्घटना कांड में आरोप मुक्त किया

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता से जुड़े 2019 के दुर्घटना कांड में पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर एवं पांच अन्य को यह कहते हुए आरोप मुक्त कर दिया कि प्रथमदृष्टया उनके विरूद्ध आरोप नहीं बनते हैं।

दि15 विपक्ष लीड मार्च

विपक्षी नेताओं ने अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग करते हुए मार्च निकाला

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने लखीमपुर खीरी मामले को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग करते हुए मंगलवार को यहां मार्च निकाला।

प्रादे89 जम्मू कश्मीर लीड परिसीमन पीएजीडी

परिसीमन आयोग के सुझाव विभाजनकारी, एक जनवरी को करेंगे विरोध प्रदर्शन: पीएजीडी

जम्मू: पीपुल्स अलायन्स फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर पर परिसीमन आयोग के सुझाव “विभाजनकारी और अस्वीकार्य” हैं और इसके विरोध में गठबंधन एक जनवरी को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगा।

दि7 वायरस मामले

भारत में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के अभी तक 200 मामले सामने आए

नयी दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के अभी तक 200 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 77 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं या देश छोड़कर चले गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रादे76 बंगाल लीड केएमसी

तृणमूल ने कोलकाता नगर निगम की सत्ता लगातार तीसरी बार हासिल की, अब तक 101 सीटें जीतीं, 33 पर आगे

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के सात महीने बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कोलकाता नगर निगम (केएमसी) की सत्ता पर मंगलवार को लगातार तीसरी बार कब्जा कर लिया। पार्टी के उम्मीदवारों ने 144 वार्डों में से 101 में जीत दर्ज कर ली है, जबकि 33 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

वि26 पाक लीड हिंदू मंदिर

कराची में हिंदू मंदिर की मूर्तियां नष्ट की गईं

कराची: पाकिस्तान के कराची में एक हिंदू मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों को नष्ट कर दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अर्थ43 लीड शेयर

दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर विराम, सेंसेक्स 497 अंक चढ़ा, आरआईएल, आईटी शेयरों में तेजी

मुंबई: शेयर बाजारों में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर मंगलवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स में 497 अंकों की तेजी आई। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के साथ निवेशकों की ऊर्जा, आईटी तथा वित्तीय शेयरों की लिवाली से बाजार में तेजी लौटी।

कन्वरसेशन के साथ विशेष अनुबंध के तहत जारी खबरें:-

वि21क्रिसमस-ध्यान

क्रिसमस के दौरान तनाव में हैं तो ध्यान आपकी मदद कर सकता है

मेलबर्न, (द कन्वरसेशन): सुखी परिवार, हंसते मुस्कुराते लोग, उत्साहपूर्ण त्यौहार और बहुत से तोहफे, यह तो क्रिसमस होना चाहिए, है ना, हालांकि यह संकेत आशा और उत्साह से जुड़े हैं, लेकिन साथ ही वे हमें तनाव, दायित्वों, योजना और पारस्परिक संघर्षों की भी याद दिला सकते हैं।

वि16 ब्लैकवुड-टिम्बर

ब्लैकवुड : शानदार लकड़ी और एक मजबूत, विशाल पेड़, जो भूस्खलन में भी टिका रह सकता है

मेलबर्न, (द कन्वरसेशन) : कोविड की वजह से 2021 के लंबे लॉकडाउन के बाद, मैं क्रिसमस पर एक अच्छी पारिवारिक मुलाकात को लेकर सामान्य से अधिक उत्साहित हूं, जहां हमारे परिवार की चार पीढ़ियां खूब इस्तेमाल होने वाली डाइनिंग टेबल के इर्द गिर्द रात के भोजन के लिए बैठेंगी।

वि9 डिजिटल-खिलौने-बच्चे

बच्चों के लिए डिजिटल खिलौने, उम्र के अनुसार करें चुनाव

जिलॉन्ग (ऑस्ट्रेलिया), (द कन्वरसेशन): अपराधबोध शायद क्रिसमस के मौके पर बच्चों के लिए उपहार चुनने और देने का हिस्सा रहा है। हालाँकि, 2021 में, कोविड के कारण बच्चों के लिए दो साल के बढ़े हुए स्क्रीन समय के बाद, माता-पिता को इस बात में और भी अधिक अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है कि खरीदना क्या है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल