लाइव न्यूज़ :

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: July 31, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई भाषा की विभिन्न फाइलों से शनिवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि31 मोदी आईपीएस लीड परिवीक्षार्थी

लोगों में पुलिस की नकारात्मक धारणा को बदलें : मोदी ने आईपीएस परिवीक्षार्थियों से कहा

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के परिवीक्षार्थियों (प्रोबेशनर्स) से कहा कि उनके प्रत्येक कार्य में ‘‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’’ की भावना दिखनी चाहिए और उन्हें लोगों की पुलिस को लेकर नकारात्मक धारणा को बदलने के लिए भी काम करना चाहिए।

दि42 कांग्रेस पेगासस

सरकार पेगासस पर जवाब दे, संसद अगले मिनट चलेगी: कांग्रेस

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि अगर केंद्र सरकार पेगासस जासूसी प्रकरण पर कुछ सवालों के जवाब दे, तो संसद की कार्यवाही अगले मिनट चलने लगेगी, लेकिन वह इस मुद्दे पर चर्चा से भाग रही है क्योंकि उसके पास छिपाने के लिए बहुत कुछ है।

दि32 भाजपा ओबीसी आरक्षण

भाजपा ने कांग्रेस पर कमजोर वर्गों के लिए ‘कुछ नहीं’ करने का आरोप लगाया

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए अखिल भारतीय कोटे में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों को आरक्षण की मंजूरी देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय की सराहना की। पार्टी ने शनिवार को कहा कि सरकार ने समतावादी समाज की स्थापना के उद्देश्य से ऐतिहासिक निर्णय किया, जबकि कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए ‘कुछ नहीं’ किया।

खेल39 खेल ओलंपिक बैडमिंटन लीड भारत

सिंधू का स्वर्ण पदक का सपना टूटा, कांस्य के लिये बिंग जियाओ से भिड़ेगी

तोक्यो: भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू का तोक्यो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का सपना शनिवार को यहां चीनी ताइपै की विश्व में नंबर एक ताइ जु यिंग के हाथों सीधे गेम में हार के साथ ही टूट गया।

प्रादे50 कश्मीर तीसरी लीड मुठभेड़

पुलवामा मुठभेड़ : जैश-ए-मोहम्मद के मारे गए दो आतंकवादियों में शीर्ष पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में एक शीर्ष पाकिस्तानी आतंकी सहित जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। पुलिस ने बताया कि मारे गए पाकिस्तानी आतंकवादी का संबंध जैश सरगना मसूद अजहर के परिवार से है और वह वर्ष 2019 के पुलवामा हमले की साजिश रचने में शामिल था।

प्रादे70 असम सीमा हिमंत तटस्थ

हिमंत ने मिजोरम सीमा पर हुई हिंसा की जांच तटस्थ एजेंसी से कराने की मांग की

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने हाल में सीमा पर हुई हिंसक झड़प के संबंध में मिजोरम सरकार द्वारा उनके और राज्य के छह अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने के औचित्य पर शनिवार को सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब घटना असम के ''संवैधानिक क्षेत्र'' में हुई तो मिजोरम में प्राथमिकी कैसे दर्ज की जा सकती है।

खेल36 खेल ओलंपिक मुक्केबाजी दूसरी लीड भारत

अमित पंघाल पहले ही मुकाबले में हारकर ओलंपिक से बाहर, पूजा भी हारीं

तोक्यो: भारतीय मुक्केबाजी के लिये शनिवार का दिन निराशाजनक रहा जिसमें दुनिया के नंबर एक मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किग्रा) के बाद पूजा रानी (75 किग्रा) भी अपनी प्रतिद्वंद्वी से हारकर तोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गयीं।

वि15 पेगासस इजराइल एनएसओ

दुरुपयोग के दावों के बाद एनएएसओ ने कुछ सरकारी ग्राहकों को पेगासस का उपयोग करने से रोका

वाशिंगटन: पेगासस जासूसी कांड के केंद्र में मौजूद, इजराइली साइबर सुरक्षा कंपनी एनएसओ ग्रुप ने उसकी स्पाईवेयर (जासूसी सॉफ्टवेयर) प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रहे दुनिया भर के अपने सरकारी ग्राहकों में से कई को इसका उपयोग करने से अस्थायी रूप से रोक दिया है। अमेरिकी मीडिया की खबर के मुताबिक कंपनी फिलहाल इसके कथित दुरुपयोगों की जांच कर रही है।

अर्थ8 गोयल सेवाएं

उच्च गुणवत्ता की खातिर भारत सेवा क्षेत्र के लिए मानदंड बना रहा है: गोयल

नयी दिल्ली: भारत सेवा क्षेत्र के लिए मानदंड बना रहा है। इससे देश बाकी दुनिया को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं की पेशकश कर सकेगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

द कन्वरसेशन के साथ विशेष अनुबंध के आधार पर जारी खबरें:-

वि14 वायरस भीड़भाड़

महामारी के बाद भीड़भाड़ से बचने वाले कदमों पर देना होगा जोर

(ब्रायन कॉफिल्ड, एसोसिएट प्रोफेसर, सिविल स्ट्रक्चर ऐंड इन्वॉयर्मेंट इंजीनियरिंग, ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन)

डबलिन: कोरोना वायरस महामारी ने 2020 में जब दस्तक दी थी तब दुनियाभर में शहरी इलाकों में निजी कारों के इस्तेमाल में तेजी से कमी आई थी। सैटेलाइट नेविगेशन कंपनी ‘टॉमटॉम’ ने बताया कि दुनियाभर में 387 शहरों में भीड़भाड़ कम हुई।

वि16 असामान्य मौसम

कैसे 2021 की गर्मियों ने असाधारण मौसम की हमारी समझ को बदल दिया

(क्रिस्टोफर जे व्हाइट, यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्रैथक्लाइड में जल, पर्यावरण, निरंतरता और जन स्वास्थ्य के प्रमुख)

ग्लास्गो (ब्रिटेन): हाल के हफ्तों में दुनिया रिकॉर्ड तोड़ने वाली प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में आयी। चीन और पश्चिम यूरोप में भयंकर बाढ़ आयी, उत्तर अमेरिका में गर्म हवाएं चली और सूखा पड़ा तथा उप आर्कटिक क्षेत्रों में जंगलों में आग लगी।

वि17 पुरुष प्रजनन

पुरुषों में घट रही प्रजनन दर, अध्ययनों में पर्यावरण के विषैले तत्वों को माना गया जिम्मेदार

(रयान पी स्मिथ, यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया)

शार्लोट्सविले (अमेरिका): अमेरिका में, हर आठ में से एक करीब एक दंपति बांझपन का शिकार है। दुर्भाग्य से, रिप्रोडक्टिव मेडिसिन में विशेषज्ञता प्राप्त चिकित्सक करीब 30 से 50 प्रतिशत मामलों में पुरुषों में बांझपन का कारण नहीं समझ पाते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है