लाइव न्यूज़ :

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: July 30, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई भाषा की विभिन्न फाइलों से शुक्रवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि63 सीबीएसई दूसरी लीड परिणाम

सीबीएसई परीक्षा परिणाम: 12वीं में पहली बार 99.37 छात्र उत्तीर्ण, लड़कियां रहीं आगे

नयी दिल्ली, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को इस साल के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किये, जिसमें पहली बार सर्वाधिक 99.37 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। इस बार भी लड़कियों ने 0.54 प्रतिशत के मामूली अंतर से लड़कों को पछाड़ दिया।

खेल15 खेल ओलंपिक मुक्केबाजी दूसरी लीड भारत

लवलीना ने तोक्यो ओलंपिक में मुक्केबाजी में भारत का पहला पदक पक्का किया

तोक्यो, अपना पहला ओलंपिक खेल रही लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) ने पूर्व विश्व चैम्पियन चीनी ताइपै की नियेन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ तोक्यो ओलंपिक की मुक्केबाजी स्पर्धा में भारत का पदक पक्का कर दिया।

संसद19 दूसरी लीड स्थगित रास

राज्यसभा में गतिरोध कायम, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

नयी दिल्ली, राज्यसभा में सरकार और विपक्ष के बीच बना गतिरोध शुक्रवार को भी नहीं दूर हो सका और विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण उच्च सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजकर करीब 40 मिनट पर दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी।

संसद10 लीड स्थगित लोस

सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच गतिरोध बरकरार, लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिये स्थगित

नयी दिल्ली, पेगासस जासूसी मामले एवं तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दों पर मॉनसून सत्र में लोकसभा में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच नौंवे दिन भी गतिरोध बना रहा और विपक्षी सदस्यों के भारी हंगामे के कारण शुक्रवार को सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद करीब सवा बारह बजे दिनभर के लिये स्थगित कर दी गई।

दि32 न्यायालय लीड पेगासस

पेगासस जासूसी मामले की स्वतंत्र जांच के लिए याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करेगा न्यायालय

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय पेगासस जासूसी मामले की किसी वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश से स्वतंत्र जांच कराने के लिए वरिष्ठ पत्रकार एन. राम और शशि कुमार की याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करने के लिए शुक्रवार को सहमत हो गया।

दि17 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के 44,230 नए मामले, 555 और लोगों की मौत

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 44,230 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,15,72,344 हो गई। वहीं, 555 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,23,217 हो गई।

दि40 विपक्ष लीड बैठक

सरकार पेगासस पर चर्चा के लिए तैयार हो, फिर चलेगा सदन : खड़गे

नयी दिल्ली, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक की और कहा कि पहले सरकार पेगासस जासूसी मामले पर चर्चा के लिए तैयार हो, उसके बाद ही संसद की कार्यवाही सुचारू रूप चलेगी और दूसरे मुद्दों पर बात होगी।

खेल27 खेल ओलंपिक हॉकी भारत दूसरी लीड महिला

आयरलैंड को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने उम्मीदें बरकरार रखीं

तोक्यो, आखिरी मिनटों में नवनीत कौर के गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने ‘करो या मरो ’ के मैच में शुक्रवार को आयरलैंड को 1 . 0 से हराकर तोक्यो ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखीं।

खेल47 खेल ओलंपिक हॉकी भारत लीड पुरुष

भारत की क्वार्टर फाइनल से पहले जापान पर जोशीली जीत

तोक्यो, गुरजंत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल ए के अपने आखिरी मैच में शुक्रवार को यहां मेजबान जापान को 5-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल से पहले आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जीत दर्ज की।

वि28 पेगासस इजराइल जांच

पेगासस जासूसी कांड : इजराइल ने एनएसओ के खिलाफ आरोपों की जांच शुरू की

यरूशलम, पेगासस जासूसी कांड में एनएसओ समूह के खिलाफ गलत काम करने के आरोपों की इजराइल ने जांच शुरू कर दी है। कई सरकारों द्वारा इसके स्पाईवेयर के गलत इस्तेमाल के आरोपों पर अधिकारियों ने साइबरसिक्योरिटी कंपनी के कार्यालय की जांच की।

वि42 हांगकांग प्रदर्शन तीसरी लीड सजा

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हांगकांग के एक प्रदर्शनकारी को नौ साल कैद की सजा

हांगकांग, हांगकांग के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत पहली बार शुक्रवार को एक लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारी को नौ साल कैद की सजा सुनाई गई।

अर्थ25 दिल्ली विधानसभा जीएसटी

दिल्ली विधानसभा ने भाजपा के विरोध के बीच जीएसटी संशोधन विधेयक पारित किया

नयी दिल्ली, दिल्ली विधानसभा ने मानसून सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को ‘दिल्ली वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2021’ को पारित किया।

द कन्वरसेशन के साथ विशेष अनुबंध के आधार पर जारी खबरें:-

वि35 युवा-एस्ट्राज़ेनेका

18 से अधिक उम्र के हैं और एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगवाने के बारे में सोच रहे हैं, इससे मिलेगी मदद

रोबिना (ऑस्ट्रेलिया), (द कन्वरसेशन) अगर आप 18 साल या उससे ज्यादा हैं और एक ऐसे इलाके में हैं, जहां कोविड-19 का प्रकोप है तो आपके लिए वही वैक्सीन सर्वश्रेष्ठ है तो आपको तुरंत मिल जाए। इसका सीधा मतलब है कि आपको एस्ट्राजेनेका का टीका लगवाना चाहिए, क्योंकि फाइजर की आपूर्ति तो अभी कम है।

वि23 पृथ्वी अन्तर्भाग

पृथ्वी का अन्तर्भाग एक तरफ से दूसरे की तुलना में अधिक बढ़ रहा है - इसीलिए खिसकने का डर नहीं

ब्रिस्टल/कैम्ब्रिज (यूके), (द कन्वरसेशन) हमारे पैरों तले की जमीन से 5,000 किलोमीटर से भी ज्यादा नीचे, पृथ्वी के उस ठोस अंदरूनी भाग, जिसकी 1936 तक खोज नहीं हुई थी, के बारे में आज लगभग एक सदी बाद भी, हम इन बुनियादी सवालों के जवाब देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं कि यह पहली बार कब और कैसे बना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे