लाइव न्यूज़ :

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: July 21, 2021 18:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई बुधवार शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि44 पेगासस समिति

पेगासस फोन टैपिंग आरोपों पर संसदीय समिति 28 जुलाई को कर सकती है पूछताछ

नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व वाली सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से जुड़ी संसदीय समिति पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल करते हुए फोन टैपिंग करने के आरोपों पर अगले सप्ताह गृह मंत्रालय सहित अन्य सरकारी अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

दि21 कांग्रेस प्रियंका ऑक्सीजन

ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं होने के बयान को लेकर प्रियंका ने केंद्र पर साधा निशाना

नयी दिल्ली, कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं होने संबंधी बयान को लेकर केंद्र सरकार तीखा प्रहार करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि ये मौतें इसलिए हुईं क्योंकि महामारी वाले साल में सरकार ने ऑक्सीजन निर्यात बढ़ा दिया और ऑक्सीजन का परिवहन करने वाले टैंकरों की व्यवस्था नहीं की ।

प्रादे64 बंगाल ममता

मोदी सरकार ‘निगरानी वाला राष्ट्र’ बनाना चाहती है: ममता

कोलकाता, पेगासस जासूसी विवाद के संदर्भ में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर देश को ‘निगरानी वाला राष्ट्र’ बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

दि43 सीबीएसई निजी छात्र

व्यक्तिगत छात्रों के लिए 10 वीं, 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं 16 अगस्त से 15 सितंबर तक होंगी : सीबीएसई

नयी दिल्ली, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कहा कि व्यक्तिगत (प्राइवेट) परीक्षार्थियों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 16 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी।

दि41 दिल्ली ऑक्सीजन मौत लीड जैन

यह सरासर झूठ है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई मौत नहीं हुई : सत्येंद्र जैन

नयी दिल्ली, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में तथा देश में कई अन्य स्थानों पर ऑक्सीजन की कमी के कारण कई लोगों की जान गई और यह कहना ‘‘सरासर झूठ’’ है कि जीवनरक्षक गैस की कमी से किसी की मौत नहीं हुई।

वि14 अमेरिका भारत सीआरएस

बाइडन प्रशासन चीन की वजह से भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार जारी रख सकता है: रिपोर्ट

वाशिंगटन, अमेरिकी कांग्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन भारत के साथ द्विपक्षीय साझेदारी का विस्तार जारी रख सकता है और इन संबंधों के प्रगाढ़ होने के पीछे क्षेत्र में चीन की बढ़ती आर्थिक और सैन्य शक्ति को लेकर चिंता एक प्रमुख कारक है।

प्रादे58 असम भागवत सीएए एनआरसी

सीएए, एनआरसी का हिंदू-मुसलमान विभाजन से कोई लेना-देना नहीं: आरएसएस प्रमुख

गुवाहाटी, असम के दो दिवसीय दौरे पर यहां आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का हिंदू-मुसलमान विभाजन से कोई लेना-देना नहीं है और कुछ लोग अपने राजनीतिक हित साधने के लिए इन दोनों मामलों को साम्प्रदायिक रंग दे रहे हैं।

अर्थ28 सीबीआईसी-जीएसटी

न्यायालय का समयसीमा को लेकर आदेश केवल अपील से जुड़े मामलों पर लागू: सीबीआईसी

नयी दिल्ली, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने स्पष्ट किया है कि उच्चतम न्यायालय ने कर संबंधित मामलों के लिये जो समयसीमा बढ़ायी है, वह करदाताओं के लिये केवल अपील से जुड़े मामलों को लेकर है। यह आदेश माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून के तहत किसी अन्य अनुपालन या आकलन पर लागू नहीं होगा।

प्रादे75 मप्र पेगासस लीड कमलनाथ

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश करें पेगासस जासूसी मामले की जांच : कांग्रेस नेता कमलनाथ

भोपाल, कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने पेगासस जासूसी कांड को लोगों की निजता, प्रजातंत्र एवं भारतीय संविधान पर सबसे बड़ा हमला बताते हुए इस पूरे मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से कराने की मांग बुधवार को की।

अर्थ4 अडाणी हवाईअड्डे

एएआई समितियों के मुताबिक अडाणी ने ब्रांडिंग, लोगो समझौते को तोड़ा, समूह ने बदलाव शुरू किए

नयी दिल्ली, केंद्र द्वारा संचालित भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की तीन समितियों ने जनवरी में अहमदाबाद, मेंगलुरु और लखनऊ हवाईअड्डों पर अडाणी समूह को ब्रांडिंग और लोगो मानदंडों का उल्लंघन करते हुए पाया।

खेल26 खेल आईसीसी रैंकिंग

धवन दो पायदान के फायदे से 16वें स्थान पर, कोहली दूसरे स्थान पर कायम

दुबई, भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में नाबाद अर्धशतकीय पारी के बाद दो पायदान के फायदे से बुधवार को जारी ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में 16वें स्थान पर पहुंच गये जबकि विराट कोहली दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।

खेल10 खेल ओलंपिक उद्घाटन भारत अधिकारी

भारतीय मिशन उप प्रमुख ने कहा, उद्घाटन समारोह के दौरान सिर्फ छह अधिकारियों को मौजूद रहने की स्वीकृति

तोक्यो, भारत के मिशन उप प्रमुख प्रेम कुमार वर्मा ने पीटीआई को बताया कि शुक्रवार को होने वाले ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल से सिर्फ छह अधिकारियों को हिस्सा लेने की स्वीकृति मिली है। उन्होंने साथ ही कहा कि जिन खिलाड़ियों को अगले दिन प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है उन्हें उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं लेने की हिदायत दी गई है।

द कन्वर्सेशन से अनुबंध के तहत जारी समाचार:

वि23 जापान-ओलंपिक-महामारी

टोक्यो 2020 : ओलंपिक से चहुंमुखी लाभ कमाने के जापान के सपने को महामारी ने कैसे तोड़ा

साइमन चाडविक, यूरेशियन स्पोर्ट के ग्लोबल प्रोफेसर, यूरेशियन स्पोर्ट के निदेशक, ईएम लियोन और पॉल विडॉप, स्पोर्ट बिजनेस में वरिष्ठ व्याख्याता, लीड्स बेकेट यूनिवर्सिटी

तोक्यो,शुरू होने से पहले ही, तोक्यो में ओलंपिक खेलों के आयोजन को कोई बहुत उत्साहवर्धक घटना नहीं माना जा रहा। इनका आयोजन मूल रूप से पिछली गर्मियों के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया, अब इसे आयोजित करने के निर्णय पर व्यापक रूप से सवाल उठाए गए हैं।

वि18 जलवायु-अंतरिक्ष पर्यटन

अंतरिक्ष पर्यटन : रॉकेट विमानों की तुलना में प्रति यात्री 100 गुना अधिक सीओ 2 उत्सर्जित करते हैं

एलोइस मरैस, भौतिक भूगोल में एसोसिएट प्रोफेसर, यूसीएल

लंदन, वर्जिन समूह के संस्थापक सर रिचर्ड ब्रैनसन और अमेज़ॅन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस के बीच पर्यटकों को अंतरिक्ष में ले जाने की व्यावसायिक होड़ तेज हो रही है । रविवार 11 जुलाई को, ब्रैनसन अपने वर्जिन गेलेक्टिक वीएसएस यूनिटी स्पेसप्लेन में अंतरिक्ष के किनारे तक पहुंचने के लिए 80 किमी उड़े। बेजोस के स्वायत्त ब्लू ओरिजिन रॉकेट को 20 जुलाई को अपोलो 11 के चांद पर उतरने की वर्षगांठ के मौके पर अंतरिक्ष में रवाना किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे