लाइव न्यूज़ :

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: December 17, 2021 14:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर शुक्रवार अपराह्न दो बजे तक ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

वि20 भूटान मोदी दूसरी लीड पुरस्कार

भूटान ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को देने की घोषणा की

थिम्पू : भूटान ने शुक्रवार को अपने राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द द्रूक ग्यालपो’ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने की घोषणा की।

दि19 फ्रांस भारत राफेल

भारत को जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त राफेल देने को तैयार : फ्रांसीसी रक्षामंत्री

नयी दिल्ली : फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश भारत को आवाश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त राफेल युद्धक विमान देने को तैयार है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि एक ही तरह का विमान रणनीतिक साझेदारों द्वारा उपयोग करना उनके संबंधों की ‘‘वास्तविक परिसंपत्ति और मजबूती’ को दिखाता है।

संसद5 राहुल एमएसएमई लोप्र

राहुल के प्रश्न के उत्तर में सरकार ने कहा: कोविड के असर के चलते 9 प्रतिशत एमएसएमई इकाइयां बंद हुईं

नयी दिल्ली : सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रश्न के उत्तर में लोकसभा में बताया है कि देश में कोरोना वायरस महामारी के असर के चलते सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र की नौ प्रतिशत इकाइयां बंद हो गईं।

अर्थ5 बैंक हड़ताल

बैंक हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, देश भर में सेवाएं प्रभावित

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लाखों कर्मचारियों ने सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को अपनी हड़ताल जारी रखी। हड़ताल का यह दूसरा दिन है और इससे देश भर में इन बैंकों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

दि21 न्यायालय मुआवजा कर

उच्चतम न्यायालय ने दुर्घटना के बाद मिले मुआवजे पर कर लगाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका खारिज की

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने सड़क दुर्घटना के पीड़ित को मिले मुआवजे की राशि पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगाने का प्रावधान हटाने के लिए दायर जनहित याचिका पर विचार करने से शुक्रवार को इंकार कर दिया।

दि13 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 86,415 हुई

नयी दिल्ली : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,447 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,47,26,049 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 86,415 रह गयी है।

दि17 दिल्ली ओमीक्रोन जैन

दिल्ली में ‘ओमीक्रोन’ के 10 नए मामले, कुल मामले 20 हुए: जैन

नयी दिल्ली : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 10 नए मामले सामने आने के बाद इसके कुल मामले 20 हो गए हैं। इनमें से 10 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

वि18 अमेरिका पाक लीड आतंकवाद

भारत को निशाना बना रहे आतंकवादी समूहों का पाकिस्तानी सरजमीं से काम जारी : अमेरिकी रिपोर्ट

वाशिंगटन : भारत को निशाना बना रहे आतंकवादी समूहों ने पाकिस्तानी सरजमीं से अपनी गतिविधियों को अंजाम देना जारी रखा है। पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक और संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी मसूद अजहर तथा 2008 मुंबई हमले के ‘‘प्रोजेक्ट मैनेजर’’ साजिद मीर समेत अन्य आतंकवादियों के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की है। अमेरिका के विदेश विभाग द्वारा आतंकवाद पर जारी एक नयी रिपोर्ट में यह बात कही गयी है।

खेल5 खेल टेटे होप्स भारत

भारत की हंसिनी ने तोक्यो ओलंपिक की सबसे युवा खिलाड़ी को हराकर आईटीटीएफ खिताब जीता

नयी दिल्ली : भारत की हंसिनी मथान राजन ने सीरिया की हेंड जाजा को हराकर अम्मान में चल रहा आईटीटीएफ होप्स एंड चैलेंज टेबल टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया। हेंड तोक्यो ओलंपिक में सबसे युवा खिलाड़ी थी।

वि22 कोविंद बांग्लादेश लीड मंदिर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऐतिहासिक श्री रमणा काली मंदिर का किया उद्घाटन

ढाका : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऐतिहासिक श्री रमणा काली मंदिर का यहां शुक्रवार को उद्घाटन किया और उसे भारत तथा बांग्लादेश के लोगों के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक बंधन का प्रतीक बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे